Skip to main content

Posts

Showing posts from May, 2021

सुपर-दीदी

 "उस रूम में छिपकली है! अब मैं नहीं जाने वाली वहाँ! Get into action!! भगाओ उसे!" "अरे मां! ये बहुत बड़ी है।  ये मेरे हिम्मत- क्षेत्र के बहुत आगे का मामला है! मैं सिर्फ छोटी छिपकली की ज़िम्मेदारी ले सकता हूँ।  दुखिया दीदी को बुलाते हैं।"   "अरे! शाम को उसे कैसे बुलाएँगे?" "मैं बुलाऊंगा तो आ जाएगी दीदी।"  "हाँ भाई! तुम लाड़ले जो हो!" थोड़ी देर बाद -  "दीदी,  झाड़ू से  खेलो मत आप उससे!" "अरे बेटा देख तो! नीचे आ गई अब।"   "भाग जाएगी वो, दीदी। छिप जाएगी अभी। छिपकली है वो!" "अच्छा चल मार देती हूँ।"  "नहीं नहीं!! मारो मत उसे! लाश ठिकाने लगाना पड़ेगा वरना!!" "तो करना क्या है?" "बाहर निकालो।  मम्मी नहीं सोएगी वरना।"  "अच्छा चल, बाहर करके आते है।"    "आप ने उसे हाथ से उठा लिया? आप epic हो दीदी, epic!! आपका सुपरमैन ड्रेस कहाँ है?"