Skip to main content

"आप का नमक खाया है सरदार!"

"अरे तुम्हें पता है सांभा प्रकट हुआ थामिलना चाहता था!" 

"अचानक? अब क्यों?" 

"बोला कि आत्मग्लानि है उसे! जब सरदार उर्फ़ जोड़ीदार बुखार में पड़ा तड़प रहा था, तब सांभा ने उसका घर लूटा, निहत्ता पड़ा देखकर सब कुछ उठाकर ले गया, कुछ नहीं छोड़ा, ओढ़ने का चद्दर तक नहीं। अब उस बात के लिए शर्मसार है!" 

"ओए  होए!!  श... र्म... सा... र?! भाईसाब! कवि तो है सांभा!! शब्द तो देखो! इतने समय बाद अचानक आत्ममंथन?!"

"अरे तुम भी!! ज़िंदा मिलने की उम्मीद नहीं की होगी ! किसी तरह शख्त-जान ज़िंदा रह गई तो अपनी लूटी हुई इज्जत बटोरने की इच्छा जाग गई होगी!"

"हम्म्म.....या फिर अपनी गुनाह कबूलकर स्वर्ग में बर्थ रिज़र्व करने आया होगा! सच बताओ, तुम भूरा रंग का कुछ तो नहीं पहनी थी? क्या पता इंसान के बदले, चर्च का कॉन्फेशन बॉक्स लगी हो 😏 ... " 

"अरे गुस्सा क्यों होती हो?" 

"नहीं होऊं? बेगैरत, बेहया आदमी!!"

"बस! बस! समय लग जाता है - सोचो ज़रा! कुम्भ का स्नान भी तो बारह साल में आता है।  तब जा कर लोग बारह साल का पाप धोते है! कुम्भकर्ण भी तो 
छह महीने में..."

"अच्छा! अच्छा! बहुत हुआ!"

"अरे हाँ! ये भी बताने आया था, उन लूट की चीज़ों से कितना चमक गया उसका अपना घर!" 

"क्या बात है!! भोलापन तो देखो ....आंसू ही आ गए! वैसे क्या सोचकर आया? सरदार खुश होगा? ईनाम देगा?"

"हाँ यार... वही!  फंस गया तो "आप का नमक खाया है सरदार" भी बोला!  पर बड़ा मायूस सा हो गया जब सुना, "तो अब गोली खा!!" 

"हाँ भाई! वो तो होगा ही न? लुटेरों को सज़ा मिलने का कोई रिवाज़ तो है नहीं इस दुनिया में! तुम आई बड़ी नॉर्म बदलनेवाली!!"


Comments

  1. Kajli Roy : वाह वाही का परदा तो बहुत ही जरुरी है घर की सजावट के लिए 🙂 कैसे नही आता सांभा 😜

    ReplyDelete
  2. सुंदर कटाक्ष अत्याचार और पश्चाताप पर। मनुष्य की फितरत, ख्वाहिश और दुनिया का दस्तूर का सुंदर व्यंगात्मक चित्रण।

    ReplyDelete
    Replies
    1. आपको अच्छा लगा, बहुत शुक्रिया! पश्चाताप का नहीं पता - वो कहते है न an apology without change is just a manipulation :) You remember in UFP we were taught, "guilt is a useless emotion"? Most of the time the person uses it to continue his or her abusive behaviour.

      Delete
    2. आपने सही कहा बिना परिवर्तन के पश्चताप एक ढोंग है और आपने उसे अपने अंदाज़ मे व्यंगात्मक रूप से बखूबी उजागर किया है।

      Delete
  3. আহা...মারাত্মক উপস্থাপন। এরকম দেখা, ভাবনা ও বলা ― আপনাকে অন্যদের থেকে আলাদা করে।

    ReplyDelete
    Replies
    1. অনেক ধন্যবাদ সোহেল আপনাকে। আপনার ফীডব্যাক এগিয়ে চলার ভরসা যোগায়।

      Delete
  4. Paap ki nagri hai bhai....paap kro aur paap dhulo. Saza bhi maaf aap bhi maaf

    ReplyDelete
    Replies
    1. HaaN.. Ganga me sab dhul jaata hai, loan muaf ho jata hai, khun tak ki saza nahi milti.. Ye badi aayi norm badalne wali 😜😜

      Delete
  5. अज़ीज़ दोस्त का कहना है कि क्या पता सांभा दोबारा लूटने आया हो फिर सिचुएशन देख के इम्प्रोवाइज किया हो, आत्म मंथन एक रणनीति होता है कई बार।।।।

    ReplyDelete
    Replies
    1. ठीक! लूटेरा लूट का सामान वापस करने तो नही आया तो आत्ममंथन काहे का? अब बताकर खुलेआम लूट की योजना बनाकर आया था। इम्प्रोवाइजेशन बढ़िया था वैसे। सरदार पिघल भी सकता था । 😜😜

      Delete
    2. पिघलने के बाद reshap करना आसान है। क्या अब सरदार का रौब असरदार है ...?

      Delete
    3. सरदार को बस सही गोली का ज़िक्र करना पड़ा। then all went quiet on the western front 😜

      Delete

Post a Comment

Popular posts from this blog

ये दिल्ली वाले!

"आज मै तुम्हारे घर आते आते रह गया!" "मेरे घर आ रहे थे? क्यों? हमारी बात तो नहीं हुई थी!"  "अरे सुनो तो! मैंने ऑफिस से जब उबर बुक किया तो  मेरे घर के बदले तुम्हारा घर  का  पता  लिया अपने आप!" "मेरे घर का? ये कैसे? भूख लगी थी क्या तुम्हे?"  "पता नही! फिर लाजपत नगर फ्लाईओवर देख कर समझ आया ये तो कहीं और जा रहा है.. " "ओह हो!"  "हाँ! फिर मैंने जल्दी से एड्रेस चेंज किया! पिछले दिन तुमने जो कच्चे आलू खिलाये थे, वो याद आ गए! ऑटो को बोला, टर्न अराउंड!" "बहुत सही किया! बहुत ही सही!! वरना आलू आज तुम्हारे माथे पर बनते! साल में चालिस दिन खाना खाते हो इधर, एक दिन का कच्चा आलू याद है! उनतालीस दिन का उम्दा पकवान नही! बहुत सही किया ऑटो मोड़ लिया। इधर आना भी मत तुम!"

चोर का इमोशन होता है, पर चुड़ैल का?

"अब मान भी लो!"  "क्या?"  "ये काम तुम्हारा ही है न?" "कौन सा?" "ये फ़ोन गायब होना?" "अरे! मै दूसरे शहर में हूँ! मेरा काम कैसे होगा?"  "सच बताओ!" "नहीं भाई! मानती हूँ के मुझे ही फ़ोन न करो तो फ़ोन की तुम्हे ज़रुरत क्या है, ऐसा लगा था मुझे......"  "वही तो!  अब छुपाओ मत! राज़ खुल गया! ये सब वही है।  तंतर मंतर जादू टोना! अब तो साबित  ही हो गया के तुम ही वो बंगाली चुड़ैल हो जिससे हम बिचारे हिंदी प्रदेश के लोग सदियों से डरते आये है!"  "सदियों से?" "हाँ! हाँ! सदियों से!"  "अच्छा! और ये नहीं सीखाया गया हिंदी प्रदेश के लोगों को के अंधे को अंधा, बहरे को बहरा , चुड़ैल को चुड़ैल नहीं बोलते?"  "नाह! हमे सिर्फ सिखाया गया है के चोर को चोर नहीं, चौकीदार बोलते है! चोर का भी इमोशन होता है आखिर!!" 

तू कौन मैं खामखा!

  "जल्दी से गाड़ी में बैठो! रस्ते में खड़े क्यों हो?" "अरे मैं अमरूद भूल गया।"   "अब रहने दो! वापस तो जा नहीं सकते!" "अरे नहीं! ये तो बहुत ही बुरा है ।  मुझे अमरूद खाना था।" "उफ्फ! बच्चे मत बनो।  कोई मर नहीं रहा बिना अमरूद के।"   "तुम्हें क्या पता? कोई मर जाये तो?"   "अरे छोडो भी अब।" "कैसे छोड़ूँ? अरे अरे!! वो देखो फल का ठेला वहां है।  भैय्या, गाड़ी रोकिये!  मुझे अमरूद लेना है।" "नहीं! नहीं! बिलकुल गाड़ी मत रोकिये, भैय्या! मुझे जल्दी पहुंचना है।  मीटिंग है। हम घर पहुँच जाये तो फिर तुम निकल जाना आम, अमरूद कुछ भी लेने। " "हे राम! ये औरत तो मुझे अमरुद भी नहीं दिला रही है! कितनी ज़ालिम है! भैय्या, अब आप रोक दीजिये बस गाड़ी!"  "अब क्यों? ठेला वाला तो गया।" "अब मैं जमीन में लेट जायूँगा, पैर पटकूंगा, और अपने ऊपर मिट्टी डाल लूंगा!! सब को बताऊंगा ये तो मुझे अमरुद भी नहीं दिलाती है!" "हममम ... रोक ही दीजिये भैय्या गाड़ी फिर! लेकिन १ मिनट के लिए। इसे उतारकर तुरंत भाग जायेंगे - फिर...