"पर बताओ, मैं इतनी ख़राब हूँ क्या? छुपाकर रखने लायक?"
"हम्मम!"
"हाँ!"
"हाँ, क्या?"
" दे दिया! सवाल का जवाब!"
"आय हाय! इतनी ख़राब हूँ मैं? तुमने उनसे agree किया? ठीक है! कोई बात नहीं! कहिए कहिए मुझे बुरा कहिए ...ज़ालिम दुनिया! "
"अब देखो ख़ुद को! ज़िक्र मेरा, उम्म्म मेरा मतलब है, ज़िक्र सच का सुना तो चिढ़ के कहा, किस दिवाने की बात सुनते हो!!"
"अरे रहने दो अब! दाग़ से जावेद क़ुरेशी तक मत भटको! सदियों भटक जाओगे!! वो भी ग़लत सलत! वो कहते है न, आप अब मेरा मुँह न खुलवाएँ, ये न कहिए कि मुद्दआ कहिए - अब तो बोल ही दिया तुमने..."
"जान क्यों जलाती हो? तुझ को अच्छा (भी) कहा है (जाने) किस किस ने, कहने वालों को और क्या कहिए!"
"ओय होय!! शुक्र है!! वापस तो आए दामन ए दाग़ में... ताना ही सही! आ गई आप को मसीहाई , मरने वालों को मरहबा कहिए ... "
"तुम मरने वाली हो?"
"नहीं! नहीं! मैं नहीं! दाग़! उन्होंने कहा ये!"
"अरे अरे! उम्मीद सी जागी थी के २०२० में कुछ तो अच्छा होगा!"
"रुको तुम!!"


😁😁😁
ReplyDeleteHappy to see you enjoying!
DeleteThis is super cute. Love the way you bring a scenario in such a lively and realistic way with your words.
ReplyDeletePhenomenal piece of work and, always a feast to read your blogs and articles👌🌺🤗👏
What lovely words! So kind of you Nadeem ji :)
Deleteखूबसूरत किस्सा !! पहली ही लाइन से पता नही क्यों, बाबा नानक की याद आयी- उनकी एक बात की बुरे लोगो को बोले यही बसे रहो और अच्छे लोगों को बोले- उजड़ जाओ।।अच्छे लोग इस बात हुए !
ReplyDeleteये किस्सा बहुत मज़ेदार है, किसी की फ़िरकी लेना भी अलग ही कला है।।
और ऐसे अज़ीज़ दोस्त हो ज़िंदगी मे तो और क्या चाहिए।। पढ़ने वाले अज़ीज़ दोस्तों को नए नए किस्सों का इंतज़ार रहता है और कहने वालों को पढ़ने वालों का।। ये रिश्ता बना रहा😊💐
Aameen! Mai ujdi rahu Aziz Dost?
DeleteHmm...हर किसी को उजड़ना गवारा नही। और उजड़ने वाले आवारा नही।
Deleteउधड़ी हुई सी मैं अभी उजड़ जाने का दुआ क़बूल कर लेती हूँ! :) अब सुकून है तो उजड़ने में है
DeleteThe prolific writer, no fabulous artist of words, feelings and messages, continues her skilled juggling with emotions in her creative way. Was really happy to read this cute, amusing, light romantic tete a tete after blogs that were more grave. It is always such a pleasure reading your blogs. I find a strain in your write ups which is truly unique. Keep posting and sharing, I akways look forward to your blogs😊👏👍
ReplyDeleteThis is such a thoughtfully written comment! Thank you so much for the words of encouragement ❤️
Delete