Skip to main content

बस यही एक बुरी बात!

"सुनो, कोई अच्छा सा डिज़ाइन सुझाओ। "

"क्यों?"

"सोच रहा हूँ, tattoo बनवा लूँ।"

"ये अजीबो-गरीब ख़याल क्यों?"

"अरे cool लगता है काफी! सोच रहा हूँ cool बना जाए!" 

"अच्छा?! कुछ लिखवाना है के डिज़ाइन चाहिए?"

"नही नही! लिखना कुछ नही है। नही तो तुम अपना नाम लिखवाने बोलोगी!"

From Google
"उफ़्फ़! ऐसा तो मैंने सोचा भी नही! "

"बच गया!! नही तो सैफ़ ने सबका बेडा गर्क कर रखा है!! वैसे छोटा सा कोई डिज़ाइन बताना।"

"क्यों?"

"सुना है बहुत दर्द होता है। सच है क्या?"

"सुना तो है!"

"ओह हो! चलो तुम भी साथ। बना लो तुम भी कोई डिज़ाइन!"

"अरे! मैं क्यों?"

"दर्द होगा न... तो दोनो साथ रहेंगे!"

"अच्छा?!  तुम तो मर्द हो! सैफ़ जैसे। फिल्मों में सुना है मर्द को दर्द नही होता।"

"हममम..."

 "और वैसे भी, जनाब को cool बनना था। मुझे नही।"

"बस यही एक ख़राबी है तुम में!! बात बात पर मेरा-तुम्हारा करती हो!!" 

Comments

  1. Hahaha.. last line ne kamal kar diya..

    ReplyDelete
    Replies
    1. हाँ हाँ! उसे समझ ही जाना चाहिए के मर्द का सारा काम उसका भी काम है! उसका काम मर्द का काम है के नहीं इस पर कोई बात नहीं करना चाहते हम :)

      Delete
    2. दर्द होता है, इसे तो माना जा रहा है।

      Delete
    3. और दर्द का डर भी ज़ाहिर है! पर शशशश....... हम उसके बारे में बात नहीं करते

      Delete
    4. Khusi hamari dard tumhara, waah re waah.

      Delete
    5. This comment has been removed by the author.

      Delete
    6. ख़ुशी और दर्द दोनों ले लेते तब तो ये कुछ न बाँटने वाले स्वार्थी टाइप हो जायेंगे न?

      Delete
  2. As my Mami Kajli Roy can't post, I am posting her comment here "मेरा तेरा बिल्कुल भी नहीं चलेगा! मेरा काम तेरा- तेरा काम भी है तेरा 😀

    ReplyDelete
    Replies
    1. Super Mami ji. . Mera tera na karo lekin ghar,bachhey sambhalne me mera tera yahi bat dete hai. . .
      Aur hum bole to mera tera karne lagti ho.
      Har haal me jeet inhi ki honi chahiye....

      Delete
    2. Mami said: बस, यही बात जान कर भी अनजान बने रहना है 😀
      ओम शांति

      Delete
  3. Kajli Roy again. She is on a roll: मेरा दिल मेरा गम मेरा काम सब कुछ है तेरा है और तेरा गम तेरे साआआआरे काम भी तेरे ।देख भला, तुझे तो सब कुछ डबल डबल 😀😀

    ReplyDelete
  4. Naam ka Tattoo banana thoda risky hai. ranbir ka ranveer karne main dard hota hai wo.alag

    ReplyDelete
    Replies
    1. Arre tum toh pessimist nikle.. Saif ko bhi toh dekho..

      Delete
  5. लफ़्फ़ाज़ी--- learnt the new term.....had to refer to google .. to understand लफ़्फ़ाज़ी

    ReplyDelete
    Replies
    1. It is a relatively new word for me too :D just a year old

      Delete

Post a Comment

Popular posts from this blog

ये दिल्ली वाले!

"आज मै तुम्हारे घर आते आते रह गया!" "मेरे घर आ रहे थे? क्यों? हमारी बात तो नहीं हुई थी!"  "अरे सुनो तो! मैंने ऑफिस से जब उबर बुक किया तो  मेरे घर के बदले तुम्हारा घर  का  पता  लिया अपने आप!" "मेरे घर का? ये कैसे? भूख लगी थी क्या तुम्हे?"  "पता नही! फिर लाजपत नगर फ्लाईओवर देख कर समझ आया ये तो कहीं और जा रहा है.. " "ओह हो!"  "हाँ! फिर मैंने जल्दी से एड्रेस चेंज किया! पिछले दिन तुमने जो कच्चे आलू खिलाये थे, वो याद आ गए! ऑटो को बोला, टर्न अराउंड!" "बहुत सही किया! बहुत ही सही!! वरना आलू आज तुम्हारे माथे पर बनते! साल में चालिस दिन खाना खाते हो इधर, एक दिन का कच्चा आलू याद है! उनतालीस दिन का उम्दा पकवान नही! बहुत सही किया ऑटो मोड़ लिया। इधर आना भी मत तुम!"

चोर का इमोशन होता है, पर चुड़ैल का?

"अब मान भी लो!"  "क्या?"  "ये काम तुम्हारा ही है न?" "कौन सा?" "ये फ़ोन गायब होना?" "अरे! मै दूसरे शहर में हूँ! मेरा काम कैसे होगा?"  "सच बताओ!" "नहीं भाई! मानती हूँ के मुझे ही फ़ोन न करो तो फ़ोन की तुम्हे ज़रुरत क्या है, ऐसा लगा था मुझे......"  "वही तो!  अब छुपाओ मत! राज़ खुल गया! ये सब वही है।  तंतर मंतर जादू टोना! अब तो साबित  ही हो गया के तुम ही वो बंगाली चुड़ैल हो जिससे हम बिचारे हिंदी प्रदेश के लोग सदियों से डरते आये है!"  "सदियों से?" "हाँ! हाँ! सदियों से!"  "अच्छा! और ये नहीं सीखाया गया हिंदी प्रदेश के लोगों को के अंधे को अंधा, बहरे को बहरा , चुड़ैल को चुड़ैल नहीं बोलते?"  "नाह! हमे सिर्फ सिखाया गया है के चोर को चोर नहीं, चौकीदार बोलते है! चोर का भी इमोशन होता है आखिर!!" 

तू कौन मैं खामखा!

  "जल्दी से गाड़ी में बैठो! रस्ते में खड़े क्यों हो?" "अरे मैं अमरूद भूल गया।"   "अब रहने दो! वापस तो जा नहीं सकते!" "अरे नहीं! ये तो बहुत ही बुरा है ।  मुझे अमरूद खाना था।" "उफ्फ! बच्चे मत बनो।  कोई मर नहीं रहा बिना अमरूद के।"   "तुम्हें क्या पता? कोई मर जाये तो?"   "अरे छोडो भी अब।" "कैसे छोड़ूँ? अरे अरे!! वो देखो फल का ठेला वहां है।  भैय्या, गाड़ी रोकिये!  मुझे अमरूद लेना है।" "नहीं! नहीं! बिलकुल गाड़ी मत रोकिये, भैय्या! मुझे जल्दी पहुंचना है।  मीटिंग है। हम घर पहुँच जाये तो फिर तुम निकल जाना आम, अमरूद कुछ भी लेने। " "हे राम! ये औरत तो मुझे अमरुद भी नहीं दिला रही है! कितनी ज़ालिम है! भैय्या, अब आप रोक दीजिये बस गाड़ी!"  "अब क्यों? ठेला वाला तो गया।" "अब मैं जमीन में लेट जायूँगा, पैर पटकूंगा, और अपने ऊपर मिट्टी डाल लूंगा!! सब को बताऊंगा ये तो मुझे अमरुद भी नहीं दिलाती है!" "हममम ... रोक ही दीजिये भैय्या गाड़ी फिर! लेकिन १ मिनट के लिए। इसे उतारकर तुरंत भाग जायेंगे - फिर...