Skip to main content

हर गुलाबी , गुलाबी नही होता!


"अच्छा ये साड़ी देखो!"

"हमममम....."

"ओके! हमममम है। उमममम नही।"

"हां यार । क्या बताऊँ , गुलाबी मुझे पसंद नही!" 

"अच्छा?! और ये साड़ी का क्या? पिछले साल तो बहुत ही पसंद आई थी ये! "

"ये? ये तो बहुत ही अच्छी है यार!  तुम भी कमाल करती हो! अब हर गुलाबी , गुलाबी थोड़े ही न होता है!! "

"तो गुलाबी पसंद नही मतलब क्या? कैसा गुलाबी? पिंक नहीं पसंद, के मैजंटा? पॉवडर पिंक?  फ्यूशिया पसंद है? या फ्यूशिया ही वो गुलाबी है जो तुम्हे पसंद नही?"

"अरे बाप रे! ये सब क्या है?"

"सब गुलाबी है! "

"मुआफ़ करो!! बख्श दो! गुलाबी पसंद है मुझे!"

Comments

  1. ए रंग तेरे हैं रंग कई, आप मनवा के ही मानीं

    ReplyDelete
    Replies
    1. अरे ये तो सोचो के ठीक ठाक पता लग गया पसंद है के नही! वरना ज़िंदगी भर ग़लत सोह में रहते!

      Delete
  2. ग़ुलाब पसंद है ग़ुलाबी नही

    रंग कंफ्यूज़ करता है फूल नही।

    ReplyDelete
    Replies
    1. Sniff sniff! क्या खा (पी) कर लिखा ये?

      Delete
    2. पीता नही मैं

      Delete
  3. ये रंग हर कोई कहा समझ पाता है।

    ReplyDelete
    Replies
    1. देश बदेश मैं ढूंढ फिरि हुँ
      मोहे तोरा रंग मन भायो!

      Delete
    2. Finally pata lag gaya inhe pasand kya hai... 😄 all credit goes to teacher jinhone gulabi rang ke alag alag prakar bhi bataye. 😄😄
      Lekin swaal ye hai ki inko kaun sa rabg nahi pasand hai jinhe ye aaj tak gulabi samajh rahe the😆

      Delete
    3. ये तो बिलकुल ठीक कहा तुमने ! वो रंग है कौन सा ये तो पता ही नहीं चला! पूछती हूँ...

      Delete
  4. हर रंग तुम पर भाये, बहुतों को रंगों की समझ न आये।

    ReplyDelete
    Replies
    1. रंग, और तुम पर वो रंग, ये रंगो के अलग अलग रूप है!

      Delete
  5. आप पर हर रंग अच्छे लगते हैं दीदी ❤️

    ReplyDelete
    Replies
    1. अरे बाबा! ये तो बहुत बड़ी जिम्मेदारी है ! अब तो हर रंग को अच्छा लगवाना ही पड़ेगा !

      Delete
  6. Kuch rang mood aur situation ke hisaab se bhi bhatey hai.. magar ye kambakht gulabi mein bhi itne type hai ke bolbe mein typo ho gaya shayad😂😂😂

    ReplyDelete

  7. Gulabi aankhein jo teri dekhi sharabi ye dil ho gaya..

    ReplyDelete
    Replies
    1. I can almost visualise you singing this 😃😃

      Delete
  8. Gulabi tere chehre anek..vaise mujhe sab gulabi ke shades pasand hai.. tum par 😉😛

    ReplyDelete
  9. गुलाबी को अगर रिप्लेस कर दें तो क्रांतिकारी पोस्ट हो जाएगी । रंग तेरे रंग अनेक ।
    You are a genius dear ❤️ sorry for reading so late

    ReplyDelete
    Replies
    1. And I am sorry to read this comment so late! Lovely. Thank you

      Delete

Post a Comment

Popular posts from this blog

ये दिल्ली वाले!

"आज मै तुम्हारे घर आते आते रह गया!" "मेरे घर आ रहे थे? क्यों? हमारी बात तो नहीं हुई थी!"  "अरे सुनो तो! मैंने ऑफिस से जब उबर बुक किया तो  मेरे घर के बदले तुम्हारा घर  का  पता  लिया अपने आप!" "मेरे घर का? ये कैसे? भूख लगी थी क्या तुम्हे?"  "पता नही! फिर लाजपत नगर फ्लाईओवर देख कर समझ आया ये तो कहीं और जा रहा है.. " "ओह हो!"  "हाँ! फिर मैंने जल्दी से एड्रेस चेंज किया! पिछले दिन तुमने जो कच्चे आलू खिलाये थे, वो याद आ गए! ऑटो को बोला, टर्न अराउंड!" "बहुत सही किया! बहुत ही सही!! वरना आलू आज तुम्हारे माथे पर बनते! साल में चालिस दिन खाना खाते हो इधर, एक दिन का कच्चा आलू याद है! उनतालीस दिन का उम्दा पकवान नही! बहुत सही किया ऑटो मोड़ लिया। इधर आना भी मत तुम!"

चोर का इमोशन होता है, पर चुड़ैल का?

"अब मान भी लो!"  "क्या?"  "ये काम तुम्हारा ही है न?" "कौन सा?" "ये फ़ोन गायब होना?" "अरे! मै दूसरे शहर में हूँ! मेरा काम कैसे होगा?"  "सच बताओ!" "नहीं भाई! मानती हूँ के मुझे ही फ़ोन न करो तो फ़ोन की तुम्हे ज़रुरत क्या है, ऐसा लगा था मुझे......"  "वही तो!  अब छुपाओ मत! राज़ खुल गया! ये सब वही है।  तंतर मंतर जादू टोना! अब तो साबित  ही हो गया के तुम ही वो बंगाली चुड़ैल हो जिससे हम बिचारे हिंदी प्रदेश के लोग सदियों से डरते आये है!"  "सदियों से?" "हाँ! हाँ! सदियों से!"  "अच्छा! और ये नहीं सीखाया गया हिंदी प्रदेश के लोगों को के अंधे को अंधा, बहरे को बहरा , चुड़ैल को चुड़ैल नहीं बोलते?"  "नाह! हमे सिर्फ सिखाया गया है के चोर को चोर नहीं, चौकीदार बोलते है! चोर का भी इमोशन होता है आखिर!!" 

तू कौन मैं खामखा!

  "जल्दी से गाड़ी में बैठो! रस्ते में खड़े क्यों हो?" "अरे मैं अमरूद भूल गया।"   "अब रहने दो! वापस तो जा नहीं सकते!" "अरे नहीं! ये तो बहुत ही बुरा है ।  मुझे अमरूद खाना था।" "उफ्फ! बच्चे मत बनो।  कोई मर नहीं रहा बिना अमरूद के।"   "तुम्हें क्या पता? कोई मर जाये तो?"   "अरे छोडो भी अब।" "कैसे छोड़ूँ? अरे अरे!! वो देखो फल का ठेला वहां है।  भैय्या, गाड़ी रोकिये!  मुझे अमरूद लेना है।" "नहीं! नहीं! बिलकुल गाड़ी मत रोकिये, भैय्या! मुझे जल्दी पहुंचना है।  मीटिंग है। हम घर पहुँच जाये तो फिर तुम निकल जाना आम, अमरूद कुछ भी लेने। " "हे राम! ये औरत तो मुझे अमरुद भी नहीं दिला रही है! कितनी ज़ालिम है! भैय्या, अब आप रोक दीजिये बस गाड़ी!"  "अब क्यों? ठेला वाला तो गया।" "अब मैं जमीन में लेट जायूँगा, पैर पटकूंगा, और अपने ऊपर मिट्टी डाल लूंगा!! सब को बताऊंगा ये तो मुझे अमरुद भी नहीं दिलाती है!" "हममम ... रोक ही दीजिये भैय्या गाड़ी फिर! लेकिन १ मिनट के लिए। इसे उतारकर तुरंत भाग जायेंगे - फिर...