Skip to main content

बस आ ही रहा था मैं!

"ये उस दिन लिखा था जिस दिन झगड़ा हुआ था, झरना और हौज़-ए-शम्सी को लेकर!"
Mehrauli Jharna

"अच्छा?! उस पर क्यों?"


"याद नहीं?" 


"एक तो तुम झगड़ा इतना करती हो यार! याद ही नहीं रहता झगड़ा किस बात पर हुआ था!" 


 "अच्छा!? मै झगड़ा करती हूँ? वो भी इतना के वजह ही याद नहीं होता आली जनाब को?" 


"अरे! सुनो तो! मैंने कहा, झगड़ा इतना होता है कि, यह वाला किस बात पर हुआ याद नहीं!"


"उसके पहले ये भी बोला कि तुम करती हो! मैं सब ध्यान से सुनती हूँ!"


"एक तो तुम सुनती इतना क्यों हो और याद भी इतना कैसे रख लेती हो यह भी मुझे समझ नहीं आता !"


"मजबूरी है! क्या करे? वरना तुम्हारा क्या भरोसा! तुम तो झरना को हौज़-ए-शम्सी कह दो और अपने सारे शुरू किए हुए झगड़े मेरे मत्थे मढ़ दो!"


"अब देखो! तुम अलग-अलग बातों को मत मिलाओ! झरना कभी भी हौज़-ए-शम्सी नहीं हो सकता,ये तो सही है, लेकिन दूसरे वाले बात की possibility आधी तो है ही न!"


"हम्म...... वैसे झगड़े भले ही आधे मैं शुरू करूँ, ख़त्म सारे मैं ही करती हूँ! वरना आली जनाब का बस चले तो झगड़ा हुआ नहीं कि जैसे झोला उठा कर निकल पड़े!!"


"ऐसा कब किया मैंने? कुछ भी मत बोलो तुम अब!" 


"तो अभी पिछले हफ़्ते क्या किया था?" 


"अरे! वो तो ऐसा हुआ कि तुम पहले पँहुच गई! वरना मैसेज लिखते, डिलीट करते मैं भी बस आ ही रहा था तुम्हारे पास!"

Comments

  1. Hahaha sach ye roz roz ke jhagde.... Bahut badhiya... Didi yaad dilwane ke liye ki hum kai baar apne karibi se bina wajah hi ladate rahate hai....or wo ek aadat si ban jaati hai😊

    ReplyDelete
    Replies
    1. Bewajha mai kabhi nahi ladti..zaroorat hi nahi padti! Itne saare wajah hai ladne ke ;)

      Delete
  2. Koi jhagda bewajh nahi karta.....

    ReplyDelete
  3. सुनना और झगड़ा करना। दोनों ही ज़रूरी life skill हैं। और यहाँ skill को stigma की तरह देखा जाता है। और झगड़ा ख़त्म करना/conflict resolution को अहमियत ही नही है। सचमुच झगड़े की एंटी वज़ह हैं। और वज़ह पे झगड़ा नही किया तो घुटते रहो फ़िर।।

    ReplyDelete
    Replies
    1. Read एंटी as इतनी

      Delete
    2. मुझे तो ये समझ आया, नोक झोक न हो, थोड़ा झगड़ा न हो (एक दूसरे को नोचने वाला नही, वो झगड़ा नही violence है), तो मान लेना चाहिए रिश्ते से सारी उम्मीदे उठ गई हैं। बोलते हम इसलिए नही क्यों के resolution की कोई उम्मीद बची नही।

      Delete
  4. वैसे आपके इस झगड़े से.. . मुझे भी अपना वाला झगडा या आ गया😉। कहानी कुछ मिलती जुलती है .. . और कुछ शब्द भी similar है।

    लेकिन जब ये होता है तो झगडा लगा है और जब पढ़ रही हु तो नोक झोंक लग रहा है। उफ्फ्...

    ReplyDelete
    Replies
    1. बहुत बढ़िया! कहानी मिलाती रहो ! तब न बात आगे बढ़ेगी!

      Delete

Post a Comment

Popular posts from this blog

ये दिल्ली वाले!

"आज मै तुम्हारे घर आते आते रह गया!" "मेरे घर आ रहे थे? क्यों? हमारी बात तो नहीं हुई थी!"  "अरे सुनो तो! मैंने ऑफिस से जब उबर बुक किया तो  मेरे घर के बदले तुम्हारा घर  का  पता  लिया अपने आप!" "मेरे घर का? ये कैसे? भूख लगी थी क्या तुम्हे?"  "पता नही! फिर लाजपत नगर फ्लाईओवर देख कर समझ आया ये तो कहीं और जा रहा है.. " "ओह हो!"  "हाँ! फिर मैंने जल्दी से एड्रेस चेंज किया! पिछले दिन तुमने जो कच्चे आलू खिलाये थे, वो याद आ गए! ऑटो को बोला, टर्न अराउंड!" "बहुत सही किया! बहुत ही सही!! वरना आलू आज तुम्हारे माथे पर बनते! साल में चालिस दिन खाना खाते हो इधर, एक दिन का कच्चा आलू याद है! उनतालीस दिन का उम्दा पकवान नही! बहुत सही किया ऑटो मोड़ लिया। इधर आना भी मत तुम!"

चोर का इमोशन होता है, पर चुड़ैल का?

"अब मान भी लो!"  "क्या?"  "ये काम तुम्हारा ही है न?" "कौन सा?" "ये फ़ोन गायब होना?" "अरे! मै दूसरे शहर में हूँ! मेरा काम कैसे होगा?"  "सच बताओ!" "नहीं भाई! मानती हूँ के मुझे ही फ़ोन न करो तो फ़ोन की तुम्हे ज़रुरत क्या है, ऐसा लगा था मुझे......"  "वही तो!  अब छुपाओ मत! राज़ खुल गया! ये सब वही है।  तंतर मंतर जादू टोना! अब तो साबित  ही हो गया के तुम ही वो बंगाली चुड़ैल हो जिससे हम बिचारे हिंदी प्रदेश के लोग सदियों से डरते आये है!"  "सदियों से?" "हाँ! हाँ! सदियों से!"  "अच्छा! और ये नहीं सीखाया गया हिंदी प्रदेश के लोगों को के अंधे को अंधा, बहरे को बहरा , चुड़ैल को चुड़ैल नहीं बोलते?"  "नाह! हमे सिर्फ सिखाया गया है के चोर को चोर नहीं, चौकीदार बोलते है! चोर का भी इमोशन होता है आखिर!!" 

तू कौन मैं खामखा!

  "जल्दी से गाड़ी में बैठो! रस्ते में खड़े क्यों हो?" "अरे मैं अमरूद भूल गया।"   "अब रहने दो! वापस तो जा नहीं सकते!" "अरे नहीं! ये तो बहुत ही बुरा है ।  मुझे अमरूद खाना था।" "उफ्फ! बच्चे मत बनो।  कोई मर नहीं रहा बिना अमरूद के।"   "तुम्हें क्या पता? कोई मर जाये तो?"   "अरे छोडो भी अब।" "कैसे छोड़ूँ? अरे अरे!! वो देखो फल का ठेला वहां है।  भैय्या, गाड़ी रोकिये!  मुझे अमरूद लेना है।" "नहीं! नहीं! बिलकुल गाड़ी मत रोकिये, भैय्या! मुझे जल्दी पहुंचना है।  मीटिंग है। हम घर पहुँच जाये तो फिर तुम निकल जाना आम, अमरूद कुछ भी लेने। " "हे राम! ये औरत तो मुझे अमरुद भी नहीं दिला रही है! कितनी ज़ालिम है! भैय्या, अब आप रोक दीजिये बस गाड़ी!"  "अब क्यों? ठेला वाला तो गया।" "अब मैं जमीन में लेट जायूँगा, पैर पटकूंगा, और अपने ऊपर मिट्टी डाल लूंगा!! सब को बताऊंगा ये तो मुझे अमरुद भी नहीं दिलाती है!" "हममम ... रोक ही दीजिये भैय्या गाड़ी फिर! लेकिन १ मिनट के लिए। इसे उतारकर तुरंत भाग जायेंगे - फिर...