Skip to main content

दिल, दोस्ती, और हम!

"क्यूट!" 
"कौन?"
"ये लड़का! जिसका फोटो भेजा तुमने।" 
"अच्छा?!"

"हाँ यार! कौन है ये? बताओ तो इसके बारे में!" 
"अरे नहीं बता सकती! टॉप सीक्रेट है !! "

"क्या यार!! मुझे भी नहीं बता सकती?"

"हाँ! तुम ना फोटो डिलीट कर देना।  उसे अच्छा नहीं लगेगा कि मैंने ऐसे ही शेयर कर लिया किसी के साथ!"  

"क्या बात कर रही हो? ऐसा तो बिल्कुल नहीं लगा फोटो में! यहां तो काफी ब्रॉड माइंडेड लग रहा है!  मेरी बात तो करवाओ उससे तुम!"

"अरे अरे!! तुम भी न! भोले हो बहुत, इसलिए कन्फ्यूज् हो गए! ब्रॉड फोर-हेड से ब्रॉड-माइंडेड होने का कोई ताल्लुक़ नहीं!" 

"हा हा हा हा हा हा!! (वैसे देख रहा हूँ मैं सब! बस मौका मिलना चाहिए तुम्हे मेरे फोर-हेड पर तंज कसने का!)  खैर ये तो बताओ ओपन-माइंडेड है या नहीं?" 

"अब उसके तो लेवल्स है न! काफी मूडी टाइप है। कभी अच्छे मूड में हुआ तो मर्दों से बातचीत में दिलचस्पी है के नहीं पूछ कर देखती हूँ।" 

"मूडी है!? फिर तो रहने दो! फोटो में तो दिलचस्प लगा! क्यूट और दिलचस्प!" 

"तुम्हे दिलचस्प लोग पसंद है ?"

"हाँ यार!" 

"अरे वाह! मुझे भी! तो आज से हम दोस्त हुए! " 

"अरे अरे! ये कैसे हो सकता है? सुना नहीं लोग कहते है, एक लड़का और एक लड़की कभी दोस्त नहीं बन सकते!"

"तुम लोगों की बातों में मत आओ! लोग कुछ भी कहते है! दिलचस्प लोगों में इंटरेस्ट रखने वाले दो इंसान बिल्कुल दोस्त बन सकते है!" 

"चलो फिर! छोड़ देतें है ये सदियों पुरानी बातें! झुठला देतें है बॉलीवुड को! दिलचस्प लोगों की कसम, पक्के दोस्त बनेंगे हम!"

"हाई फाइव!!"

Comments

  1. बहुत ही दिलचस्प दास्ताँ है। आपने कह दी तो दास्तान-ए-गोई हो गयी। अब निकली है तो जाने कहाँ कहाँ जाएगी। हाय रे क्रिटिकल थिंकिंग। बचा लो दिलचस्प लोगों से। सारे रीति-रिवाज़ों का नाश करने निकले हैं ये कमबख्त सॉरी दिलचस्प,☺️।।

    ReplyDelete
    Replies
    1. तुम्हे भी कमबख्त, सॉरी दिलचस्प लोगों में इंटरेस्ट है, लगता है! हाई फाइव!!

      Delete
  2. Vaise ye broadminded or cute ladke ka combination kuch unique hai...jara photo bhejna...

    ReplyDelete
    Replies
    1. Ab dekho! tum bhi confuse ho gayi na! Broad forehead se broad minded ka koyi talluk nahi. Aur rahi baat cute hone ki..wo toh nazar nazar ki baat hai. Meri mano chance mat lo ;)

      Delete
  3. लड़का लड़की दोस्त नही हो सकते, ये पुरानी कहावत है. ........ लेकिन दो दिलचस्प लोग दोस्त हों सकते है, ये नये जमाने की कहावत है।

    सच में दिलचस्प लोग होते बड़े अच्छे है... अब आप खुद को ही ले लीजिये। उनका तो पता नहीं..😉 लेकिन आप 100% दिलचस्प है। 😇😍

    ReplyDelete
    Replies
    1. हाहाहा तभी तो हमारी दोस्ती है!

      Delete

Post a Comment

Popular posts from this blog

ये दिल्ली वाले!

"आज मै तुम्हारे घर आते आते रह गया!" "मेरे घर आ रहे थे? क्यों? हमारी बात तो नहीं हुई थी!"  "अरे सुनो तो! मैंने ऑफिस से जब उबर बुक किया तो  मेरे घर के बदले तुम्हारा घर  का  पता  लिया अपने आप!" "मेरे घर का? ये कैसे? भूख लगी थी क्या तुम्हे?"  "पता नही! फिर लाजपत नगर फ्लाईओवर देख कर समझ आया ये तो कहीं और जा रहा है.. " "ओह हो!"  "हाँ! फिर मैंने जल्दी से एड्रेस चेंज किया! पिछले दिन तुमने जो कच्चे आलू खिलाये थे, वो याद आ गए! ऑटो को बोला, टर्न अराउंड!" "बहुत सही किया! बहुत ही सही!! वरना आलू आज तुम्हारे माथे पर बनते! साल में चालिस दिन खाना खाते हो इधर, एक दिन का कच्चा आलू याद है! उनतालीस दिन का उम्दा पकवान नही! बहुत सही किया ऑटो मोड़ लिया। इधर आना भी मत तुम!"

चोर का इमोशन होता है, पर चुड़ैल का?

"अब मान भी लो!"  "क्या?"  "ये काम तुम्हारा ही है न?" "कौन सा?" "ये फ़ोन गायब होना?" "अरे! मै दूसरे शहर में हूँ! मेरा काम कैसे होगा?"  "सच बताओ!" "नहीं भाई! मानती हूँ के मुझे ही फ़ोन न करो तो फ़ोन की तुम्हे ज़रुरत क्या है, ऐसा लगा था मुझे......"  "वही तो!  अब छुपाओ मत! राज़ खुल गया! ये सब वही है।  तंतर मंतर जादू टोना! अब तो साबित  ही हो गया के तुम ही वो बंगाली चुड़ैल हो जिससे हम बिचारे हिंदी प्रदेश के लोग सदियों से डरते आये है!"  "सदियों से?" "हाँ! हाँ! सदियों से!"  "अच्छा! और ये नहीं सीखाया गया हिंदी प्रदेश के लोगों को के अंधे को अंधा, बहरे को बहरा , चुड़ैल को चुड़ैल नहीं बोलते?"  "नाह! हमे सिर्फ सिखाया गया है के चोर को चोर नहीं, चौकीदार बोलते है! चोर का भी इमोशन होता है आखिर!!" 

तू कौन मैं खामखा!

  "जल्दी से गाड़ी में बैठो! रस्ते में खड़े क्यों हो?" "अरे मैं अमरूद भूल गया।"   "अब रहने दो! वापस तो जा नहीं सकते!" "अरे नहीं! ये तो बहुत ही बुरा है ।  मुझे अमरूद खाना था।" "उफ्फ! बच्चे मत बनो।  कोई मर नहीं रहा बिना अमरूद के।"   "तुम्हें क्या पता? कोई मर जाये तो?"   "अरे छोडो भी अब।" "कैसे छोड़ूँ? अरे अरे!! वो देखो फल का ठेला वहां है।  भैय्या, गाड़ी रोकिये!  मुझे अमरूद लेना है।" "नहीं! नहीं! बिलकुल गाड़ी मत रोकिये, भैय्या! मुझे जल्दी पहुंचना है।  मीटिंग है। हम घर पहुँच जाये तो फिर तुम निकल जाना आम, अमरूद कुछ भी लेने। " "हे राम! ये औरत तो मुझे अमरुद भी नहीं दिला रही है! कितनी ज़ालिम है! भैय्या, अब आप रोक दीजिये बस गाड़ी!"  "अब क्यों? ठेला वाला तो गया।" "अब मैं जमीन में लेट जायूँगा, पैर पटकूंगा, और अपने ऊपर मिट्टी डाल लूंगा!! सब को बताऊंगा ये तो मुझे अमरुद भी नहीं दिलाती है!" "हममम ... रोक ही दीजिये भैय्या गाड़ी फिर! लेकिन १ मिनट के लिए। इसे उतारकर तुरंत भाग जायेंगे - फिर...