Skip to main content

रशियन नॉवेल जैसी ज़िन्दगी!

"सुनो! आज एक बहुत अच्छी बात हुई! शांति का एडमिशन हो गया!!"

"अब ये शांति कौन है?!"

"अरे रे! तुम भी यार! कुछ भी नहीं याद रहता!"

"देखो! एक तो तुम अचानक नया किरदार ले धमकती हो!  और साथ में एक धमाकेदार बात भी जोड़ देती हो।"

"कैसे?"


"जैसे, सफी चाँद पर चला गया! अब कौन सफी? किस दिन का चाँद? चला क्यों गया?! री-एंट्री भी एक इंट्रो के साथ होता है भाई! ये नहीं के बस यूँ ही आ धमके!"


"हमममम!! मैंने माना के मेरी ज़िन्दगी कुछ कुछ रशियन-नॉवेल जैसा है! कुछ ज्यादा ही किरदार है इसमें। पर तुम ये तो मानोगे के कहानी बहुत दिलचस्प है?"

"उफ़्फ़!"

"और अब तुम भी इसी कहानी का हिस्सा हो, तो आदत डाल लो! फोटो देखोगे उसका?"

"बिना दिखाए तुम कहाँ मानोगी?"

"मान तो मैं जाउंगी, पर तुम्हारे लिए ठीक नहीं है !"

"ऐसा क्यों?"

"बोलते है,  दृश्य से जुड़ने से यादें पक्के हो जाती है।  तुम्हारी याददाश्त  का हाल देख ही रहे हो! फोटो बेहद ज़रूरी है!"

"कुछ भी बोलो अब तुम बस!" 

"अरे सच! देखो! इवान तुर्गनेव ने वैसे किसी की मदद तो कि नहीं, लेकिन दिल है मेरा! तुम्हारे मदद को हमेशा तैयार!"

"हाहाहाहा! पूरी पागल हो तुम!

"और ज़िन्दगी के  इस दिलचस्प कहानी में तुम्हारी सबसे पसन्दीदा किरदार भी! 😇"

"सो तो है!! "

Comments

  1. एकदम सही फरमाया - लेकिन ये मेरा दिल कहता है कि जन्दगी के इस दिलचस्प कहानी में आप सिर्फ किसी एक की नही जाने कितनो की सबसे पसन्दीदा किरदार होंगी आप..🤗

    ReplyDelete
    Replies
    1. ओह हो! कितनी अच्छी बातें करती है आप! मिलना पड़ेगा आपसे जल्दी!

      Delete
  2. पहला अध्यापक भी रशियन नावेल हैं क्या?

    ReplyDelete
    Replies
    1. ye toh nahi pata dost! usme bhi bahut character hai kya?

      Delete
  3. But ye shanti ka kya hua.. ye toh farmaiye..

    Aur story mein kirdar kitne bhi aayein.. hum tum ka hona lajmi hai.. gar hum tum hai toh har kirdar,jee uthta hai.

    ReplyDelete
  4. Ami ekhon tor sange sabdhane katha boli. Kobey dekhbo amar sange kono guftagu ekhane dastan hoy gache!

    ReplyDelete
    Replies
    1. hahahaha... sab guftagu te nanan rokom dastan lukiye thake, ki bol?

      Delete

Post a Comment

Popular posts from this blog

ये दिल्ली वाले!

"आज मै तुम्हारे घर आते आते रह गया!" "मेरे घर आ रहे थे? क्यों? हमारी बात तो नहीं हुई थी!"  "अरे सुनो तो! मैंने ऑफिस से जब उबर बुक किया तो  मेरे घर के बदले तुम्हारा घर  का  पता  लिया अपने आप!" "मेरे घर का? ये कैसे? भूख लगी थी क्या तुम्हे?"  "पता नही! फिर लाजपत नगर फ्लाईओवर देख कर समझ आया ये तो कहीं और जा रहा है.. " "ओह हो!"  "हाँ! फिर मैंने जल्दी से एड्रेस चेंज किया! पिछले दिन तुमने जो कच्चे आलू खिलाये थे, वो याद आ गए! ऑटो को बोला, टर्न अराउंड!" "बहुत सही किया! बहुत ही सही!! वरना आलू आज तुम्हारे माथे पर बनते! साल में चालिस दिन खाना खाते हो इधर, एक दिन का कच्चा आलू याद है! उनतालीस दिन का उम्दा पकवान नही! बहुत सही किया ऑटो मोड़ लिया। इधर आना भी मत तुम!"

चोर का इमोशन होता है, पर चुड़ैल का?

"अब मान भी लो!"  "क्या?"  "ये काम तुम्हारा ही है न?" "कौन सा?" "ये फ़ोन गायब होना?" "अरे! मै दूसरे शहर में हूँ! मेरा काम कैसे होगा?"  "सच बताओ!" "नहीं भाई! मानती हूँ के मुझे ही फ़ोन न करो तो फ़ोन की तुम्हे ज़रुरत क्या है, ऐसा लगा था मुझे......"  "वही तो!  अब छुपाओ मत! राज़ खुल गया! ये सब वही है।  तंतर मंतर जादू टोना! अब तो साबित  ही हो गया के तुम ही वो बंगाली चुड़ैल हो जिससे हम बिचारे हिंदी प्रदेश के लोग सदियों से डरते आये है!"  "सदियों से?" "हाँ! हाँ! सदियों से!"  "अच्छा! और ये नहीं सीखाया गया हिंदी प्रदेश के लोगों को के अंधे को अंधा, बहरे को बहरा , चुड़ैल को चुड़ैल नहीं बोलते?"  "नाह! हमे सिर्फ सिखाया गया है के चोर को चोर नहीं, चौकीदार बोलते है! चोर का भी इमोशन होता है आखिर!!" 

तू कौन मैं खामखा!

  "जल्दी से गाड़ी में बैठो! रस्ते में खड़े क्यों हो?" "अरे मैं अमरूद भूल गया।"   "अब रहने दो! वापस तो जा नहीं सकते!" "अरे नहीं! ये तो बहुत ही बुरा है ।  मुझे अमरूद खाना था।" "उफ्फ! बच्चे मत बनो।  कोई मर नहीं रहा बिना अमरूद के।"   "तुम्हें क्या पता? कोई मर जाये तो?"   "अरे छोडो भी अब।" "कैसे छोड़ूँ? अरे अरे!! वो देखो फल का ठेला वहां है।  भैय्या, गाड़ी रोकिये!  मुझे अमरूद लेना है।" "नहीं! नहीं! बिलकुल गाड़ी मत रोकिये, भैय्या! मुझे जल्दी पहुंचना है।  मीटिंग है। हम घर पहुँच जाये तो फिर तुम निकल जाना आम, अमरूद कुछ भी लेने। " "हे राम! ये औरत तो मुझे अमरुद भी नहीं दिला रही है! कितनी ज़ालिम है! भैय्या, अब आप रोक दीजिये बस गाड़ी!"  "अब क्यों? ठेला वाला तो गया।" "अब मैं जमीन में लेट जायूँगा, पैर पटकूंगा, और अपने ऊपर मिट्टी डाल लूंगा!! सब को बताऊंगा ये तो मुझे अमरुद भी नहीं दिलाती है!" "हममम ... रोक ही दीजिये भैय्या गाड़ी फिर! लेकिन १ मिनट के लिए। इसे उतारकर तुरंत भाग जायेंगे - फिर...