Skip to main content

एवरेज-सी-हाज़िर-जवाबी!

"अर्ज़ किया है....  लबो-गुलाब के हम नहीं क़ायल*, जब तक न पुकारे नाम मेरा या कोई छाप न छोड़ जाए जिस्म पर मेरे!"

"क्या बात करते हो!! नहीं नहीं! तुम्हारे लबो-गुलाब के क़ायल तो हम हर पल है!" 

"सुना है एक नयी मशीन आने वाली है! लबो-गुलाब* की फोटोकॉपी करने के लिए! तुम्हारा प्रॉब्लम जल्दी ख़तम हो जायेगा!" 

"अरे वाह! असली मुझे भेज देना।  फोटोकॉपी तुम रख लेना! काम चल जायेगा तुम्हारा!" 

"हाहाहाहाहा!! इसी हाज़िर-जवाबी पर तो मरते है जानेमन!" 
"बस?"
"हाँ! और क्या?  बाकि तो सब एवरेज ही है तुम में!!" 
"अच्छा?!" 
"हाज़िर-जवाबी ही है बस! और शुक्र करो वो है! वो न होता तो तुम नज़र भी नहीं आती!"

"आय हाय! सच में?"


"एकदम! तुम्हारा पूरा तारुफ़* बताऊं तो, 'एवरेज-सी-हर-फन-मौला*-हाज़िर-जवाब-वाली! इनकी कोई शाखा नहीं है!!' "

"हममम...और तुम बद्तमीज़  हो! कभी मैंने टैटू करवाया इसका, तो जान लेना तुम्हारा ही नाम लिखवाया है!" 

"सही है! टैटू करवा ही लो अब तुम!"  


*क़ायल: Fan, Admirer
*तारुफ़: Introduction
*लबो-गुलाब: Lips akin to rose buds
*हर-फन-मौला: Master in all things

Comments

  1. एकदम! तुम्हारा पूरा *पूरे से भी ज्यादा* तारुफ़ बताऊं तो, 'एवरेज-सी-हर-फन-मौला-हाज़िर-जवाब-वाली, *ग़ज़ब हिंदी, इंग्लिश लिखने बोलने(ऊर्दू) काला नही रंगीन जादू करने वाली बंगाली और स्वभाव इनका सवाली औररर्रर्रर बाकी बहुत लोग जानते है आपको, सारा प्रेशर मुझपे ही क्यों* ! इनकी कोई शाखा नहीं है!!' "

    एडिशनल अडजेक्टिव का एक्स्ट्रा केक लगेगा। due post corona era

    ReplyDelete
    Replies
    1. अभी लिखती हूँ due slip!

      Delete
  2. Tum haazir jawab to ho par average bilkul nahin....parkhi ki nazar kamzor hai 😛

    ReplyDelete
    Replies
    1. Haan yaar! Sahi bola. Chashma ka number badhwane bolti hu 😜

      Delete
  3. Parkhi ki nahar kamjor nikki, hazir jawabi muhjor nikli....😆😆😆

    ReplyDelete
    Replies
    1. Sorry for typo😝😝... Parkhi ki najar kamjor nikli , hazir jawabi muhjor nikli...

      Delete
    2. Sahi shayarana andaaz mai likhte ho uper Se gazab ki photo...

      Delete
    3. hahahaha... shayrana...hmmm.. sare words nahi samajh aaye kya?

      Delete
  4. Hazir jababi se jayda har fan maula jachta hai aap pe...
    Kisi chiz ki kami nahi hai aapme...

    Nazar kamjor hai Janab ki😃

    ReplyDelete
  5. Hmmm...what am I supposed to read this as?Tattoo tak baat pahunch gayi!!!

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

ये दिल्ली वाले!

"आज मै तुम्हारे घर आते आते रह गया!" "मेरे घर आ रहे थे? क्यों? हमारी बात तो नहीं हुई थी!"  "अरे सुनो तो! मैंने ऑफिस से जब उबर बुक किया तो  मेरे घर के बदले तुम्हारा घर  का  पता  लिया अपने आप!" "मेरे घर का? ये कैसे? भूख लगी थी क्या तुम्हे?"  "पता नही! फिर लाजपत नगर फ्लाईओवर देख कर समझ आया ये तो कहीं और जा रहा है.. " "ओह हो!"  "हाँ! फिर मैंने जल्दी से एड्रेस चेंज किया! पिछले दिन तुमने जो कच्चे आलू खिलाये थे, वो याद आ गए! ऑटो को बोला, टर्न अराउंड!" "बहुत सही किया! बहुत ही सही!! वरना आलू आज तुम्हारे माथे पर बनते! साल में चालिस दिन खाना खाते हो इधर, एक दिन का कच्चा आलू याद है! उनतालीस दिन का उम्दा पकवान नही! बहुत सही किया ऑटो मोड़ लिया। इधर आना भी मत तुम!"

चोर का इमोशन होता है, पर चुड़ैल का?

"अब मान भी लो!"  "क्या?"  "ये काम तुम्हारा ही है न?" "कौन सा?" "ये फ़ोन गायब होना?" "अरे! मै दूसरे शहर में हूँ! मेरा काम कैसे होगा?"  "सच बताओ!" "नहीं भाई! मानती हूँ के मुझे ही फ़ोन न करो तो फ़ोन की तुम्हे ज़रुरत क्या है, ऐसा लगा था मुझे......"  "वही तो!  अब छुपाओ मत! राज़ खुल गया! ये सब वही है।  तंतर मंतर जादू टोना! अब तो साबित  ही हो गया के तुम ही वो बंगाली चुड़ैल हो जिससे हम बिचारे हिंदी प्रदेश के लोग सदियों से डरते आये है!"  "सदियों से?" "हाँ! हाँ! सदियों से!"  "अच्छा! और ये नहीं सीखाया गया हिंदी प्रदेश के लोगों को के अंधे को अंधा, बहरे को बहरा , चुड़ैल को चुड़ैल नहीं बोलते?"  "नाह! हमे सिर्फ सिखाया गया है के चोर को चोर नहीं, चौकीदार बोलते है! चोर का भी इमोशन होता है आखिर!!" 

तू कौन मैं खामखा!

  "जल्दी से गाड़ी में बैठो! रस्ते में खड़े क्यों हो?" "अरे मैं अमरूद भूल गया।"   "अब रहने दो! वापस तो जा नहीं सकते!" "अरे नहीं! ये तो बहुत ही बुरा है ।  मुझे अमरूद खाना था।" "उफ्फ! बच्चे मत बनो।  कोई मर नहीं रहा बिना अमरूद के।"   "तुम्हें क्या पता? कोई मर जाये तो?"   "अरे छोडो भी अब।" "कैसे छोड़ूँ? अरे अरे!! वो देखो फल का ठेला वहां है।  भैय्या, गाड़ी रोकिये!  मुझे अमरूद लेना है।" "नहीं! नहीं! बिलकुल गाड़ी मत रोकिये, भैय्या! मुझे जल्दी पहुंचना है।  मीटिंग है। हम घर पहुँच जाये तो फिर तुम निकल जाना आम, अमरूद कुछ भी लेने। " "हे राम! ये औरत तो मुझे अमरुद भी नहीं दिला रही है! कितनी ज़ालिम है! भैय्या, अब आप रोक दीजिये बस गाड़ी!"  "अब क्यों? ठेला वाला तो गया।" "अब मैं जमीन में लेट जायूँगा, पैर पटकूंगा, और अपने ऊपर मिट्टी डाल लूंगा!! सब को बताऊंगा ये तो मुझे अमरुद भी नहीं दिलाती है!" "हममम ... रोक ही दीजिये भैय्या गाड़ी फिर! लेकिन १ मिनट के लिए। इसे उतारकर तुरंत भाग जायेंगे - फिर...