Skip to main content

बुद्ध से शून्य हो कर अनंत तक!

"ये बुद्ध जयंती को बुद्ध पूर्णिमा क्यों बोलते है ?"

"जयंती भी बोलते है, पर पूर्णिमा के दिन आता है न! तो पूर्णिमा भी बोलते है।" 

"पूर्णिमा बहुत ही ब्राह्मण-वादी शब्द नहीं है?"

"अरे नहीं नहीं!! बौद्ध धर्म के लोग पूर्णिमा को लेकर काफ़ी एक्साइटेड रहते हैं! श्रीलंका में तो हर पूर्णिमा को छुट्टी रहती है।"

"सच में?! साल में बारह छुट्टी?"
 
"हाँ!"

"सही है! तुम गई हो श्रीलंका, है न? तभी तुम्हें इतना पता है !"

"अरे नहीं! उस वजह से नहीं।  मैं ठहरी आलीम फ़ाज़िल! मुझे सब पता है!" 

"नहीं नहीं! इतनी भी कुछ ख़ास नहीं हो!"

"अरे हूँ यार! आत्म-ज्ञान है मुझे।"  

"बड़ी आई आत्मज्ञान वाली!! दूसरे का भी दृष्टिकोण कुछ होता है आख़िर! उसका भी ज्ञान ले लो।" 

"उम्म्म.... दूसरे विषयों पर दूसरों का ज्ञान ज़रूर ले सकती हूँ! दो!"

"अच्छा? किस विषय पर दूँ?"

"अब ये भी बात है! किस विषय पर भला!?"

"तुम न! उड़ो मत ज़्यादा! गणित पर चाहिए के कंप्यूटर पर? स्टेटिस्टिक्स? या सीधा artificial intelligence?"

"तुम मुझे गणित ही सीखा दो! शून्य से शुरू करो। ज़ीरो ही निकली मैं हमेशा !" 

"हाँ! तुम मुझे लगती भी अक्सर ज़ीरो ही हो!"

"हाय हाय! सच में?" 

"और क्या? ज़ीरो से क्या कम ख़तरनाक हो तुम? विभाजक में जम कर बैठ गई तो किसी को चीज़ अनंत बना दो!!"

"वाह! वाह!  ये तो पता ही नहीं था मुझे!" 

"देखा! मैं न कहता था आत्मज्ञान पूरा नहीं है अभी!!"

"सही है गुरु जी! मान गए।आप के चरण कहाँ है?"

Comments

  1. Wahh... Power of zero..
    Shunya...
    Vaise purnima bhi shunya ko hi darshati hai,ek bada sunya,..

    ReplyDelete
    Replies
    1. Yes the power of zero is amazing indeed! We often forget that ..good he reminded, zero is hero!

      Delete
  2. "शून्य और अनंत का मेल" वाह क्या तारीफ करने का अंदाज है। शून्य भी तो अपने आप में पुर्ण है... पूर्णिमा की तरह।

    ReplyDelete
  3. Ehi 'sunya' k lia hi koi digit ka value hi badal jata hai..ehi sunya k lia hi to amir aur garib mey farak hota hai....

    ReplyDelete
  4. This was my dessert after dinner tonight..bahut aanand ke saath tasaali see iska sevan kiya gaya..aur aapki taraf kuch positive vibes bheji gayein..humara muh meeta karane ke liye

    ReplyDelete
    Replies
    1. Wah wah.. Sun kar dil baag baag ko gaya.. Ab sair ko nikalti hu ❤️

      Delete
  5. I envy your prolificity at times, but really may we continue to be entertained, educated and benefit from unique and remarkable offsprings of your fertile mind. This time it was humour with some profound thoughts.

    ReplyDelete
    Replies
    1. Thank you so much! That is a lovely thing to say!

      Delete
  6. शून्य को ऐसे ही शून्य नहीं कहा जाता अपने आप में बहुत एहमियत रखता है और ताकतवर भी।

    ReplyDelete
    Replies
    1. शून्य चाहे तो अनंत कर दे। चाहे तो शून्य!

      Delete

Post a Comment

Popular posts from this blog

ये दिल्ली वाले!

"आज मै तुम्हारे घर आते आते रह गया!" "मेरे घर आ रहे थे? क्यों? हमारी बात तो नहीं हुई थी!"  "अरे सुनो तो! मैंने ऑफिस से जब उबर बुक किया तो  मेरे घर के बदले तुम्हारा घर  का  पता  लिया अपने आप!" "मेरे घर का? ये कैसे? भूख लगी थी क्या तुम्हे?"  "पता नही! फिर लाजपत नगर फ्लाईओवर देख कर समझ आया ये तो कहीं और जा रहा है.. " "ओह हो!"  "हाँ! फिर मैंने जल्दी से एड्रेस चेंज किया! पिछले दिन तुमने जो कच्चे आलू खिलाये थे, वो याद आ गए! ऑटो को बोला, टर्न अराउंड!" "बहुत सही किया! बहुत ही सही!! वरना आलू आज तुम्हारे माथे पर बनते! साल में चालिस दिन खाना खाते हो इधर, एक दिन का कच्चा आलू याद है! उनतालीस दिन का उम्दा पकवान नही! बहुत सही किया ऑटो मोड़ लिया। इधर आना भी मत तुम!"

चोर का इमोशन होता है, पर चुड़ैल का?

"अब मान भी लो!"  "क्या?"  "ये काम तुम्हारा ही है न?" "कौन सा?" "ये फ़ोन गायब होना?" "अरे! मै दूसरे शहर में हूँ! मेरा काम कैसे होगा?"  "सच बताओ!" "नहीं भाई! मानती हूँ के मुझे ही फ़ोन न करो तो फ़ोन की तुम्हे ज़रुरत क्या है, ऐसा लगा था मुझे......"  "वही तो!  अब छुपाओ मत! राज़ खुल गया! ये सब वही है।  तंतर मंतर जादू टोना! अब तो साबित  ही हो गया के तुम ही वो बंगाली चुड़ैल हो जिससे हम बिचारे हिंदी प्रदेश के लोग सदियों से डरते आये है!"  "सदियों से?" "हाँ! हाँ! सदियों से!"  "अच्छा! और ये नहीं सीखाया गया हिंदी प्रदेश के लोगों को के अंधे को अंधा, बहरे को बहरा , चुड़ैल को चुड़ैल नहीं बोलते?"  "नाह! हमे सिर्फ सिखाया गया है के चोर को चोर नहीं, चौकीदार बोलते है! चोर का भी इमोशन होता है आखिर!!" 

तू कौन मैं खामखा!

  "जल्दी से गाड़ी में बैठो! रस्ते में खड़े क्यों हो?" "अरे मैं अमरूद भूल गया।"   "अब रहने दो! वापस तो जा नहीं सकते!" "अरे नहीं! ये तो बहुत ही बुरा है ।  मुझे अमरूद खाना था।" "उफ्फ! बच्चे मत बनो।  कोई मर नहीं रहा बिना अमरूद के।"   "तुम्हें क्या पता? कोई मर जाये तो?"   "अरे छोडो भी अब।" "कैसे छोड़ूँ? अरे अरे!! वो देखो फल का ठेला वहां है।  भैय्या, गाड़ी रोकिये!  मुझे अमरूद लेना है।" "नहीं! नहीं! बिलकुल गाड़ी मत रोकिये, भैय्या! मुझे जल्दी पहुंचना है।  मीटिंग है। हम घर पहुँच जाये तो फिर तुम निकल जाना आम, अमरूद कुछ भी लेने। " "हे राम! ये औरत तो मुझे अमरुद भी नहीं दिला रही है! कितनी ज़ालिम है! भैय्या, अब आप रोक दीजिये बस गाड़ी!"  "अब क्यों? ठेला वाला तो गया।" "अब मैं जमीन में लेट जायूँगा, पैर पटकूंगा, और अपने ऊपर मिट्टी डाल लूंगा!! सब को बताऊंगा ये तो मुझे अमरुद भी नहीं दिलाती है!" "हममम ... रोक ही दीजिये भैय्या गाड़ी फिर! लेकिन १ मिनट के लिए। इसे उतारकर तुरंत भाग जायेंगे - फिर...