"आज सुबह सुबह ही रो ली"
"उफ़! इसलिए ऐसी आंखे है!! क्यों भाई?"
"अरे मेरा जो घाव है न आते जाते दस बार छू जाता है दिन में और खून रिसता है दिन भर!"
"तो छूती क्यों हो तुम उसे?"
"भरा के नहीं देखना नहीं होगा?"
"नहीं नहीं! तुम्हे देखने की क्या ज़रुरत? बस! बैंडेज बदलवा लिया करो वो इंजेक्शन ट्रे वाले नर्स से शनिवार! छूओ मत! गुज़रो भी मत उधर से!"
"ठीक बोला! सोचती हूँ शहर ही छोड़ दूँ! इसकी गलियां छू देती है!"
"कहाँ जाएगी? ए जोड़ीदार! वहाँ कौन है तेरा?"
"कोई भी मेरी राह न देखें! आँख बिछाए न कोई!!"
"तो फिर?"
"पर भूल न गए वो! और मुझे भी भुलाने की ज़रुरत नहीं! ये अच्छी बात है के नहीं?"
"अच्छा! ये तो बताओ दुखता कहाँ है?'
"दिल में "
"तो जोड़ीदार मेरे! दिल यहीं छोड़ जाना!"
"अरे क्या बात करती हो! सुबह सुबह चढ़ा ली?"
"तो बेकार का जाना है जानेमन! जहाँ जाओ, तेरा पीछा न ये छोड़ेगा सोणिये! भेज दे चाहे जेल में!!"
"उफ़्फ़! कुछ भी रास्ता मत छोड़ो मेरे लिए! मुझे तो जाने कब से पता है तुम जान की दुश्मन हो मेरी!! चुड़ैल की दोस्त चुड़ैल!!"
"हाँ! चलो झाड़ू भी निकाल ही लेती हूँ! घर गंदा पड़ा है!"
"फिर उस झाड़ू पर बैठकर आ जाना दिल्ली!"
"पक्का! बस अभी आई!"

Makes me identify with some parts a lot. We negotiate every day anew with such a major loss through memories and meanings strewn through the day, through the house, through the streets of our shared city.
ReplyDeleteIt is amazing to have fellow witches to talk about these things, who help us dust up things and laugh about them. Thanks for sharing
Yes! Fellow-witches are the best!
Deleteदिल का दर्द बयां करने का ऐसा लाज़वाब तरीका, जिस से दर्द की बात के साथ साथ ।।।दर्द से राहत ह्यूमर से मिले। जरूरी अभिव्यक्ति और खूबसूरत अंदाज़।
ReplyDeleteBahut din baad Azizam ka comment mila.. Ladybug khush huyi!! Thank you!!
Deleteअज़ीज़ दोस्त को ह्यूमर पसंद है। अज़ीज़ दोस्त ख़ुश और मैं भी ख़ुश।।
Deleteसच मे दुख बया करने के लजावाव अंदाज़ है...
ReplyDeleteइसमे दिल भी है
दर्द भी है और
अहसास भी
और झारू वाली चुड़ैल भी
वाह।।।
शुक्रिया प्रियंका!
DeleteOnly those who have undergone extremely painful almost drowning anguish can talk about their pain with humour, and such conversations usually take place between friends-often labelled as witches, witch sisterhood zindabad, I too can identify with this, as always lovely and novel ! ❤️ Reading this created a very sweet pain, coz I can also identify with this. Keep writing , your blogs are very different and valuable, 'Salaam' to your unique skill and prolificity!
ReplyDeleteThank you so much Supriya ❤️.. Witch Sisterhood Zindabad indeed!
Delete