Skip to main content

क़िस्सा छोटे दिमाग़ का!

"अरे इतना नहीं सोचना है हमें! तुम्हें तो पता ही है न कि औरतों का दिमाग़ छोटा होता है!"

"अरे बाप रे! अब ये तुम्हें किसने कह दिया?"

"मेरे चाचाजी। डॉक्टर हैं न।  उन्होंने कहा, 'देखो, लड़कर कुछ नहीं होगा।  मर्द ज़्यादा बड़ा दिमाग ले कर पैदा होते हैं। औरत का ब्रेन, मर्द से वज़न में हल्का होता है।  यह तो साइंस है।  झूठला नहीं सकती तुम! तो कोशिश क्यों करना! शांति से घर बैठो।' "

"आह! और उन्होंने ये भी कहा होगा कि बस मर्द के extinct होने तक इंतज़ार करो?"

"Extinct क्यों होंगे? तुम फेमिनिस्ट्स भी न!!"

"अरे अरे!! इतनी जल्दी फेमिनिज्म पर मत जाओ! हम अभी साइंस पर बात कर रहे है न? तो ये बताओ Neanderthal मानव याद है तुम्हें?"


"वो बहुत बड़ा सर वाला? वो तो बहुत पहले था!"

"हाँ! सारे मानवों में सबसे ज़्यादा वज़न उसके ब्रेन का था।  Extinct हो गया! दुनिया से ग़ायब!!"

"हाय हाय!! क्या बात कर रही हो! मर्द भी extinct हो जायेंगे?"  

"हाँ! कुछ लाखों करोड़ो सालों में।  ब्रेन की वजह से नहीं।  मर्दों का जीन कमज़ोर है। मैं नहीं, साइंस बोलता है।चाचाजी से पूछ लेना!"

"और ब्रेन?"

"ब्रेन तो उनका बस डेढ़ सौ ग्राम ज़्यादा है, बहन।  और वो भी उम्र बढ़ते-बढ़ते औरतों के मुक़ाबले ज़्यादा जल्दी सूखता है।  पर चाचाजी  के लिए Neanderthal वाली बात ही फिट है एकदम। वो ख़ुद भी Neanderthal से ज़्यादा आगे कहाँ बढ़े?!"

"हाहाहाहा .... तुम भी न!"

"हाँ हाँ!! मैं तो हूँ ही ऐसी! पर तुम साइंस-चाचा से ये भी पूछ लेना कौन सा हिस्सा ज़्यादा भारी है मर्दों में? लिम्बिक ब्रेन का  हाइपोथालमॉस? ललाट पालि के पाशविक पालि?"

"उफ़! क्या क्या शब्द है! इन्ही से भारी हो जाता होगा ब्रेन  वैसे लगे हाथ  ये भी पूछ लेंगे के उन दोनों सींग की वजह से तो नहीं भारी है जिसके लिए हम औरतों को सुनाया जाता है 'मर्द का सींग खुजायेगा तो मारेगा ही न वो .....' "

"अरे ये तो कमाल ही हो गया! तुम्हारे छोटे से ब्रेन में भी आ गई ये बात ?"

"रुको तुम! आतें हैं हम दिल्ली! मेरा सींग भी दिख जायेगा तुम्हें!!"

Comments

  1. जरूर उस डॉक्टर ने कभी प्रेम नहीं किया होगा ना ही प्रेम को समझा होगा.

    ReplyDelete
    Replies
    1. या इनके प्रेम की संज्ञा अलग है! उसमे अपने किसी भी मान्यता पर कोई आंच नहीं आती ;)

      Delete
  2. Brain bhari hai but usage ki kami hai, like muscles. isstemal na ho toh sab khatam... So singh hi reh gahe hain... 😂😂

    Maja aaya padke..nayana and her humour ❤️

    ReplyDelete
    Replies
    1. Thank you Nitika... Bhains bhi bhari hai waise :P

      Delete
  3. Waise bhi mardon ka dimaag bda hone k baad bhi khaali ka khaali hi rehta h.

    ReplyDelete
    Replies
    1. oh ho Archana! tum feminists bhi naaaaa :P :P

      Delete
  4. Humour coupled with scientific information... that's a wonderful combination...I never knew that men had bigger brains but can still become extinct due to weak genes and that big brain is of actually no use 😀😀

    ReplyDelete
    Replies
    1. Thank you! I never knew too till doctor chacha brought it to my friend as an "evidence" to his deep-seated misogyny. I do not see any evidence of additional weight as we are/were scr... ahem.. ruled by men like Trump, Putin, Mogabe, Idi Amin, M.... errrr there are examples galore. Neanderthals were not more intelligent than Homo Sapiens for sure. And the gene thing is right. Male gene... Y chromosome is getting extinct. My son also informed me, in adverse situations, more females are born as nature chooses the one who has better chances of survival.

      Delete
  5. बहुत खूब नैना सुंदर रचना।
    दिल के आगे दिमाग हमेशा बौना है स्त्री का हृदय विशाल है बरना ये बड़े दिमाग वाले कब के समाप्त हो चुके होते। वैसे भी इनका दिमाग रचा तो स्त्री के गर्भ मे ही गया है। अब देखना की इस बड़े भारी दिमाग को हम आकार कैसा देते हैं..... अब ये वही सोचेंगे जो हम सिखाएंगे.....

    ReplyDelete
    Replies
    1. Your blogs are rare mix of sweetness and sarcasm. Had heard the brain size argument earlier but you gave fantastic and accurate reply in equally or more scientific way. You are so very prolific. Message and amusement ka bhi aap rare mix ho

      Delete
    2. Supriya, what a lovely comment! Thank you so much for appreciating the blog!

      Delete

Post a Comment

Popular posts from this blog

ये दिल्ली वाले!

"आज मै तुम्हारे घर आते आते रह गया!" "मेरे घर आ रहे थे? क्यों? हमारी बात तो नहीं हुई थी!"  "अरे सुनो तो! मैंने ऑफिस से जब उबर बुक किया तो  मेरे घर के बदले तुम्हारा घर  का  पता  लिया अपने आप!" "मेरे घर का? ये कैसे? भूख लगी थी क्या तुम्हे?"  "पता नही! फिर लाजपत नगर फ्लाईओवर देख कर समझ आया ये तो कहीं और जा रहा है.. " "ओह हो!"  "हाँ! फिर मैंने जल्दी से एड्रेस चेंज किया! पिछले दिन तुमने जो कच्चे आलू खिलाये थे, वो याद आ गए! ऑटो को बोला, टर्न अराउंड!" "बहुत सही किया! बहुत ही सही!! वरना आलू आज तुम्हारे माथे पर बनते! साल में चालिस दिन खाना खाते हो इधर, एक दिन का कच्चा आलू याद है! उनतालीस दिन का उम्दा पकवान नही! बहुत सही किया ऑटो मोड़ लिया। इधर आना भी मत तुम!"

चोर का इमोशन होता है, पर चुड़ैल का?

"अब मान भी लो!"  "क्या?"  "ये काम तुम्हारा ही है न?" "कौन सा?" "ये फ़ोन गायब होना?" "अरे! मै दूसरे शहर में हूँ! मेरा काम कैसे होगा?"  "सच बताओ!" "नहीं भाई! मानती हूँ के मुझे ही फ़ोन न करो तो फ़ोन की तुम्हे ज़रुरत क्या है, ऐसा लगा था मुझे......"  "वही तो!  अब छुपाओ मत! राज़ खुल गया! ये सब वही है।  तंतर मंतर जादू टोना! अब तो साबित  ही हो गया के तुम ही वो बंगाली चुड़ैल हो जिससे हम बिचारे हिंदी प्रदेश के लोग सदियों से डरते आये है!"  "सदियों से?" "हाँ! हाँ! सदियों से!"  "अच्छा! और ये नहीं सीखाया गया हिंदी प्रदेश के लोगों को के अंधे को अंधा, बहरे को बहरा , चुड़ैल को चुड़ैल नहीं बोलते?"  "नाह! हमे सिर्फ सिखाया गया है के चोर को चोर नहीं, चौकीदार बोलते है! चोर का भी इमोशन होता है आखिर!!" 

तू कौन मैं खामखा!

  "जल्दी से गाड़ी में बैठो! रस्ते में खड़े क्यों हो?" "अरे मैं अमरूद भूल गया।"   "अब रहने दो! वापस तो जा नहीं सकते!" "अरे नहीं! ये तो बहुत ही बुरा है ।  मुझे अमरूद खाना था।" "उफ्फ! बच्चे मत बनो।  कोई मर नहीं रहा बिना अमरूद के।"   "तुम्हें क्या पता? कोई मर जाये तो?"   "अरे छोडो भी अब।" "कैसे छोड़ूँ? अरे अरे!! वो देखो फल का ठेला वहां है।  भैय्या, गाड़ी रोकिये!  मुझे अमरूद लेना है।" "नहीं! नहीं! बिलकुल गाड़ी मत रोकिये, भैय्या! मुझे जल्दी पहुंचना है।  मीटिंग है। हम घर पहुँच जाये तो फिर तुम निकल जाना आम, अमरूद कुछ भी लेने। " "हे राम! ये औरत तो मुझे अमरुद भी नहीं दिला रही है! कितनी ज़ालिम है! भैय्या, अब आप रोक दीजिये बस गाड़ी!"  "अब क्यों? ठेला वाला तो गया।" "अब मैं जमीन में लेट जायूँगा, पैर पटकूंगा, और अपने ऊपर मिट्टी डाल लूंगा!! सब को बताऊंगा ये तो मुझे अमरुद भी नहीं दिलाती है!" "हममम ... रोक ही दीजिये भैय्या गाड़ी फिर! लेकिन १ मिनट के लिए। इसे उतारकर तुरंत भाग जायेंगे - फिर...