"अरे इतना नहीं सोचना है हमें! तुम्हें तो पता ही है न कि औरतों का दिमाग़ छोटा होता है!"
"अरे बाप रे! अब ये तुम्हें किसने कह दिया?"
"मेरे चाचाजी। डॉक्टर हैं न। उन्होंने कहा, 'देखो, लड़कर कुछ नहीं होगा। मर्द ज़्यादा बड़ा दिमाग ले कर पैदा होते हैं। औरत का ब्रेन, मर्द से वज़न में हल्का होता है। यह तो साइंस है। झूठला नहीं सकती तुम! तो कोशिश क्यों करना! शांति से घर बैठो।' "
"आह! और उन्होंने ये भी कहा होगा कि बस मर्द के extinct होने तक इंतज़ार करो?"
"Extinct क्यों होंगे? तुम फेमिनिस्ट्स भी न!!"
"अरे अरे!! इतनी जल्दी फेमिनिज्म पर मत जाओ! हम अभी साइंस पर बात कर रहे है न? तो ये बताओ Neanderthal मानव याद है तुम्हें?"
"वो बहुत बड़ा सर वाला? वो तो बहुत पहले था!"
"हाँ! सारे मानवों में सबसे ज़्यादा वज़न उसके ब्रेन का था। Extinct हो गया! दुनिया से ग़ायब!!"
"हाय हाय!! क्या बात कर रही हो! मर्द भी extinct हो जायेंगे?"
"हाँ! कुछ लाखों करोड़ो सालों में। ब्रेन की वजह से नहीं। मर्दों का जीन कमज़ोर है। मैं नहीं, साइंस बोलता है।चाचाजी से पूछ लेना!"
"और ब्रेन?"
"ब्रेन तो उनका बस डेढ़ सौ ग्राम ज़्यादा है, बहन। और वो भी उम्र बढ़ते-बढ़ते औरतों के मुक़ाबले ज़्यादा जल्दी सूखता है। पर चाचाजी के लिए Neanderthal वाली बात ही फिट है एकदम। वो ख़ुद भी Neanderthal से ज़्यादा आगे कहाँ बढ़े?!"
"हाहाहाहा .... तुम भी न!"
"हाँ हाँ!! मैं तो हूँ ही ऐसी! पर तुम साइंस-चाचा से ये भी पूछ लेना कौन सा हिस्सा ज़्यादा भारी है मर्दों में? लिम्बिक ब्रेन का हाइपोथालमॉस? ललाट पालि के पाशविक पालि?"
"उफ़! क्या क्या शब्द है! इन्ही से भारी हो जाता होगा ब्रेन। वैसे लगे हाथ ये भी पूछ लेंगे के उन दोनों सींग की वजह से तो नहीं भारी है जिसके लिए हम औरतों को सुनाया जाता है 'मर्द का सींग खुजायेगा तो मारेगा ही न वो .....' "
"अरे ये तो कमाल ही हो गया! तुम्हारे छोटे से ब्रेन में भी आ गई ये बात ?"
"रुको तुम! आतें हैं हम दिल्ली! मेरा सींग भी दिख जायेगा तुम्हें!!"

जरूर उस डॉक्टर ने कभी प्रेम नहीं किया होगा ना ही प्रेम को समझा होगा.
ReplyDeleteया इनके प्रेम की संज्ञा अलग है! उसमे अपने किसी भी मान्यता पर कोई आंच नहीं आती ;)
Delete👌Guftagu
ReplyDeleteThank you Om
DeleteBrain bhari hai but usage ki kami hai, like muscles. isstemal na ho toh sab khatam... So singh hi reh gahe hain... 😂😂
ReplyDeleteMaja aaya padke..nayana and her humour ❤️
Thank you Nitika... Bhains bhi bhari hai waise :P
DeleteWaise bhi mardon ka dimaag bda hone k baad bhi khaali ka khaali hi rehta h.
ReplyDeleteoh ho Archana! tum feminists bhi naaaaa :P :P
DeleteHumour coupled with scientific information... that's a wonderful combination...I never knew that men had bigger brains but can still become extinct due to weak genes and that big brain is of actually no use 😀😀
ReplyDeleteThank you! I never knew too till doctor chacha brought it to my friend as an "evidence" to his deep-seated misogyny. I do not see any evidence of additional weight as we are/were scr... ahem.. ruled by men like Trump, Putin, Mogabe, Idi Amin, M.... errrr there are examples galore. Neanderthals were not more intelligent than Homo Sapiens for sure. And the gene thing is right. Male gene... Y chromosome is getting extinct. My son also informed me, in adverse situations, more females are born as nature chooses the one who has better chances of survival.
Deleteबहुत खूब नैना सुंदर रचना।
ReplyDeleteदिल के आगे दिमाग हमेशा बौना है स्त्री का हृदय विशाल है बरना ये बड़े दिमाग वाले कब के समाप्त हो चुके होते। वैसे भी इनका दिमाग रचा तो स्त्री के गर्भ मे ही गया है। अब देखना की इस बड़े भारी दिमाग को हम आकार कैसा देते हैं..... अब ये वही सोचेंगे जो हम सिखाएंगे.....
Your blogs are rare mix of sweetness and sarcasm. Had heard the brain size argument earlier but you gave fantastic and accurate reply in equally or more scientific way. You are so very prolific. Message and amusement ka bhi aap rare mix ho
DeleteSupriya, what a lovely comment! Thank you so much for appreciating the blog!
Delete