Skip to main content

अंदर की बात!

"सुनो! तुम्हारा पति कंसलटेंट है न? मुझे जॉब देने बोलो!" 

"हममम सॉरी! आपकी जानकारी काफी पुरानी है। मेरा बहुत सालों से कोई पति नहीं है! वैसे सच पूछिए तो "पति" तो कभी कोई नहीं था।  मेरे पे मिलकियत कभी किसी की नहीं रही!!" 

"अरे तुम फेमिनिस्ट टाइप्स भी न! मिलकियत छोड़ो! ये बताओ, उसने तुम्हे क्यों छोड़ दिया?"


"अच्छा!! छोड़ देना ज़रूरी है क्या? अलग नहीं हो सकते?" 

"अरे ऐसे कैसे! कुछ तो हुआ होगा!" 

"जिस दिन क़िस्सा-गोई का मन बनाउंगी सबसे पहले आप को ही बताउंगी! फर्स्ट रौ में सीट ले लेना आप!" 

"अरे कुछ तो बताओ! अंदर की बात! शर्माती क्यों हो? ऐसे और बहुत से क़िस्से मैं जानती हूँ! Let's discuss!" 

"अच्छा?! ऐसा है क्या? Actually क्या बताऊँ!  बहुत ही unreasonable था वो ! बस एक दिन मैं शराब पी कर आयी और गुस्से में एक चांटा लगाया। एक ही! कसम से।  बस!! इतने से बात पर चला गया छोड़कर!! इतने से कोई जाता है क्या? आप ही बताइये! शादी के बाद ये घर ही उसका अपना घर था न? पर चला गया! क्या ज़माना आ गया है!" 

"अरे बाप रे! क्या बोल रही हो! मज़ाक कर रही हो न?" 

"आप serious थी क्या?!" 

Comments

  1. Hahaha ROFL... Made my day today..
    Chummeshvari performance 😂😂🤪

    ReplyDelete
  2. This is the best one.
    Waise di......Mujhe aapke blog se bahut se idea milte hain.....

    ReplyDelete
  3. Super ! hum "feminist types" - what a menace to the society

    ReplyDelete
  4. Ye to super duper hit wala hai... 😄 andar ki baat sun ke kaisa laga hoga ye jaroor bataiyega.
    Aaj ke bad kisi ke andar ki baat janne ki koshish nahi karengi ye😃😄. Sach me maza aa gaya😘

    ReplyDelete
  5. Koi pakadkar rakhta hai to use chhodna ya chhudwana padta hai! Saath rehne se ye nahi hota, hai na!

    ReplyDelete
    Replies
    1. par yeha gender angle hai. Mard hi chhoda hoga!! ye samajh hai ..

      Delete
  6. बहुत खूब दी.. ये ज़िन्दगी हमारी अपनी है और इस पर हमारा ही अधिकार है फिर कोई दूसरा कैसे अपनी मर्जी चला सकता है.. रही बात छोड़ने की तो ये कारवा अब शुरू हो चुका है जो रुकने वाला नही... कोमल है कमजोर नहीं तू शक्ति का नाम ही नारी है, जग को जीवन देने वाली मौत भी तुझसे हारी है...

    ReplyDelete
  7. वाह दीदी बहुत बढ़िया... ऐसा ही जवाब देना चाहिए की कोई दुबारा पूछने की कोशिश भी ना करे।😊

    ReplyDelete
  8. This is by far the best. Loved it.

    ReplyDelete
  9. सटीक कटाक्ष, इतनी छोटी बात पे कोई घर छोड़ कर कैसे जा सकता है। 😊😊👍👌

    ReplyDelete
  10. Usne tumhe kyu chhoda????......arre bhai apne theek se suna nahi...usne mujhe nahi...maine use chhoda....ab to Zahir hai galti uski hai...kuch samjhane ki zaroorat to nahi hai na...😁😁😁😁

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

ये दिल्ली वाले!

"आज मै तुम्हारे घर आते आते रह गया!" "मेरे घर आ रहे थे? क्यों? हमारी बात तो नहीं हुई थी!"  "अरे सुनो तो! मैंने ऑफिस से जब उबर बुक किया तो  मेरे घर के बदले तुम्हारा घर  का  पता  लिया अपने आप!" "मेरे घर का? ये कैसे? भूख लगी थी क्या तुम्हे?"  "पता नही! फिर लाजपत नगर फ्लाईओवर देख कर समझ आया ये तो कहीं और जा रहा है.. " "ओह हो!"  "हाँ! फिर मैंने जल्दी से एड्रेस चेंज किया! पिछले दिन तुमने जो कच्चे आलू खिलाये थे, वो याद आ गए! ऑटो को बोला, टर्न अराउंड!" "बहुत सही किया! बहुत ही सही!! वरना आलू आज तुम्हारे माथे पर बनते! साल में चालिस दिन खाना खाते हो इधर, एक दिन का कच्चा आलू याद है! उनतालीस दिन का उम्दा पकवान नही! बहुत सही किया ऑटो मोड़ लिया। इधर आना भी मत तुम!"

चोर का इमोशन होता है, पर चुड़ैल का?

"अब मान भी लो!"  "क्या?"  "ये काम तुम्हारा ही है न?" "कौन सा?" "ये फ़ोन गायब होना?" "अरे! मै दूसरे शहर में हूँ! मेरा काम कैसे होगा?"  "सच बताओ!" "नहीं भाई! मानती हूँ के मुझे ही फ़ोन न करो तो फ़ोन की तुम्हे ज़रुरत क्या है, ऐसा लगा था मुझे......"  "वही तो!  अब छुपाओ मत! राज़ खुल गया! ये सब वही है।  तंतर मंतर जादू टोना! अब तो साबित  ही हो गया के तुम ही वो बंगाली चुड़ैल हो जिससे हम बिचारे हिंदी प्रदेश के लोग सदियों से डरते आये है!"  "सदियों से?" "हाँ! हाँ! सदियों से!"  "अच्छा! और ये नहीं सीखाया गया हिंदी प्रदेश के लोगों को के अंधे को अंधा, बहरे को बहरा , चुड़ैल को चुड़ैल नहीं बोलते?"  "नाह! हमे सिर्फ सिखाया गया है के चोर को चोर नहीं, चौकीदार बोलते है! चोर का भी इमोशन होता है आखिर!!" 

तू कौन मैं खामखा!

  "जल्दी से गाड़ी में बैठो! रस्ते में खड़े क्यों हो?" "अरे मैं अमरूद भूल गया।"   "अब रहने दो! वापस तो जा नहीं सकते!" "अरे नहीं! ये तो बहुत ही बुरा है ।  मुझे अमरूद खाना था।" "उफ्फ! बच्चे मत बनो।  कोई मर नहीं रहा बिना अमरूद के।"   "तुम्हें क्या पता? कोई मर जाये तो?"   "अरे छोडो भी अब।" "कैसे छोड़ूँ? अरे अरे!! वो देखो फल का ठेला वहां है।  भैय्या, गाड़ी रोकिये!  मुझे अमरूद लेना है।" "नहीं! नहीं! बिलकुल गाड़ी मत रोकिये, भैय्या! मुझे जल्दी पहुंचना है।  मीटिंग है। हम घर पहुँच जाये तो फिर तुम निकल जाना आम, अमरूद कुछ भी लेने। " "हे राम! ये औरत तो मुझे अमरुद भी नहीं दिला रही है! कितनी ज़ालिम है! भैय्या, अब आप रोक दीजिये बस गाड़ी!"  "अब क्यों? ठेला वाला तो गया।" "अब मैं जमीन में लेट जायूँगा, पैर पटकूंगा, और अपने ऊपर मिट्टी डाल लूंगा!! सब को बताऊंगा ये तो मुझे अमरुद भी नहीं दिलाती है!" "हममम ... रोक ही दीजिये भैय्या गाड़ी फिर! लेकिन १ मिनट के लिए। इसे उतारकर तुरंत भाग जायेंगे - फिर...