Skip to main content

तुग़लक़ी चुड़ैल

'तुम्हे वो चुड़ैल के नए कारनामों के बारे में बताया?'

'कौन सी चुड़ैल? दिल्ली वाली? बंगालन? ठीक है वो?'

'हाँ यार! वही दिल्ली-वाली-बंगालन चुड़ैल !! ठीक तो कुछ ज्यादा ही रहती है, भला उसे क्या होगा! ... पर बड़े ही  तुग़लक़ी अंदाज़ है उसके!'

'तुग़लक़ी अंदाज़ ?! वाह! .... कैसे?'

'हाँ! देखो न अब.... कुछ ही  दिन पहले की बात है , मैंने कहा, "तुम आराम कर लो। इतनी दूर मुझसे मिलने आने की क्या ज़रूरत है? तुम थकी होगी। तुम्हे खामखा तकलीफ होगी " तो बस पीछे ही पड़ गयी! बोली, "तुम्हे कोई problem होगा अगर मैं तुमसे मिलने आऊँ तो?" अब तुम ही बताओ इस बात में  भला मेरी problem की बात कहाँ से आ गई ?'

'फिर?'

'मैंने कहा, "अरे नहीं! मेरी problem की नही, तुम्हारी तकलीफ की बात हो रही है!"

'अच्छा ! तो?'

'बोली, " वो तो ठीक है, पर इस पर बात हो क्यों रही है? मैने तुम्हे कहा की मुझे कोई तकलीफ  होगी?" '

'ये तो सही पूछा । कहा था उसने के तकलीफ होगी?'

'अरे तुम भी न। आदमी की समझ-बुझ भी कोई चीज़ होती है के नहीं ?! मैं खुद ही समझ गया उसकी तकलीफ, मुझे लगा बोल नही पा रही होगी!'
Sundar Nursery, Delhi

'अच्छा?! तुमसे खुल कर बात नही कर पाती?'

'नहीं! वो तो यार बोलती ही रहती है!! वैसे भी बंगालन चुड़ैल,  दिल्ली के भोले लौंडों से कभी डरी है क्या?'

'ओह हो! और फिर भी लगा तुम्हे?'

'अरे तुम भी यार पीछे पड़ जाती हो! आराम ही तो करने के लिए बोल रहा था। कौन सा मेरे लिए कुछ करने को बोल रहा था! पर वो तो वो है!!'

'क्या बोली?'

'बोली," तुम्हें दिक्कत है, तो तुम अपनी दिक्कत समझाओ। अगर समझ पाई तो मैं पक्का नही आउंगी ! और अगर तुम्हे मेरे लिए फिक्र हो रही है तो वो भी बता सकते हो। फिक्र करना तो अच्छी बात है। पर फिक्र के बहाने control करना मर्दवाद की घीसी-पीटी तरकीब है!! ऐसा करो के फिक्र के बारे में बोलो, लेकिन फिर फैसला मेरा है के आना है के नहीं!" मैंने बोला, "मुझे फ़िक्र हो फिर भी फैसला तुम्हारा ही होगा? बताओ!!"'

'अब देखो! फैसला तो उसका ही होगा!'

'अरे तुम जाने दो अब! तुम तो agree करने लगी हो उससे!  तुग़लक़ी  चुड़ैल है वो.....तुग़लक़ी चुड़ैल ! हर बात में अपनी चॉइस ! हर फैसला खुद का!'

'उफ़्फ़! अपनी चॉइस! अपना फैसला! कितनी खराब बात है! है न?' 

'हाँ! बस ये ही बात हो तो कोई सह भी ले। मैंने बात को संभालते हुए कहा "अरे मुझे तो बड़ा ही अच्छा लगता है तुम्हारा दूर मुझसे मिलने आना। मैं तो बस यूं ही न कर रहा था!" ' 

'खुश हो गई फिर?'

'बहुत ही! चहकते हुए बोली, "मुझे तो पहले ही पता था! मर्दों के न में अक्सर हाँ छुपी होती है!" '

'हाहाहाहा '

'😏😏😏'


Comments

  1. You know kaha jata hai ki ek baar jojo chud chipak jaye toh chhodti nai hai.😂😂😂🤣🤣

    ReplyDelete
    Replies
    1. सही !! और चिपकने के मामले में मैंने मर्द और औरत दोनों वैरायटी के चुड़ैल देखे है!

      Delete
  2. Sahi kaha didi... Na mein haa chhupi hoti hai mardon ke...🤣😝

    (Shweta)

    ReplyDelete
    Replies
    1. Bas! Ye jo tum jaan gayi ho na Shweta, bas koyi High Court judge jaan le toh maza hi aa jaye! ;) (Sarcasm alert!)

      Delete
  3. I love the chudail, btw. Left Right centre thukli becharake 😆

    ReplyDelete
    Replies
    1. I have a feeling he also loves the chudail ;) pata hai na..mardo ke na me hi haaN hai

      Delete
  4. Seems he is fond of this tughlaki chudail.... 😆😆😆😆

    ReplyDelete
  5. ये तुगलक की चुड़ैल है बहुत समझदार है। वरना लड़की की ना मे हाँ बताने वाले मर्द आज खुद हाँ मे ना छुपा के बात कर रहा था।
    (मैं तो बस यूं ही न कर रहा था) - पकड़े गया जनाब।। अब देखिये ये चुड़ैल.. क्या क्या Norms तोड़ेंगी। ☺

    ReplyDelete
    Replies
    1. यथास्थिति को न बदले तो ये तुग़लकी कैसे कहलाएगी? अपने नाम की कुछ तो फ़िक्र होगा न इसे? 😆

      Delete

Post a Comment

Popular posts from this blog

ये दिल्ली वाले!

"आज मै तुम्हारे घर आते आते रह गया!" "मेरे घर आ रहे थे? क्यों? हमारी बात तो नहीं हुई थी!"  "अरे सुनो तो! मैंने ऑफिस से जब उबर बुक किया तो  मेरे घर के बदले तुम्हारा घर  का  पता  लिया अपने आप!" "मेरे घर का? ये कैसे? भूख लगी थी क्या तुम्हे?"  "पता नही! फिर लाजपत नगर फ्लाईओवर देख कर समझ आया ये तो कहीं और जा रहा है.. " "ओह हो!"  "हाँ! फिर मैंने जल्दी से एड्रेस चेंज किया! पिछले दिन तुमने जो कच्चे आलू खिलाये थे, वो याद आ गए! ऑटो को बोला, टर्न अराउंड!" "बहुत सही किया! बहुत ही सही!! वरना आलू आज तुम्हारे माथे पर बनते! साल में चालिस दिन खाना खाते हो इधर, एक दिन का कच्चा आलू याद है! उनतालीस दिन का उम्दा पकवान नही! बहुत सही किया ऑटो मोड़ लिया। इधर आना भी मत तुम!"

चोर का इमोशन होता है, पर चुड़ैल का?

"अब मान भी लो!"  "क्या?"  "ये काम तुम्हारा ही है न?" "कौन सा?" "ये फ़ोन गायब होना?" "अरे! मै दूसरे शहर में हूँ! मेरा काम कैसे होगा?"  "सच बताओ!" "नहीं भाई! मानती हूँ के मुझे ही फ़ोन न करो तो फ़ोन की तुम्हे ज़रुरत क्या है, ऐसा लगा था मुझे......"  "वही तो!  अब छुपाओ मत! राज़ खुल गया! ये सब वही है।  तंतर मंतर जादू टोना! अब तो साबित  ही हो गया के तुम ही वो बंगाली चुड़ैल हो जिससे हम बिचारे हिंदी प्रदेश के लोग सदियों से डरते आये है!"  "सदियों से?" "हाँ! हाँ! सदियों से!"  "अच्छा! और ये नहीं सीखाया गया हिंदी प्रदेश के लोगों को के अंधे को अंधा, बहरे को बहरा , चुड़ैल को चुड़ैल नहीं बोलते?"  "नाह! हमे सिर्फ सिखाया गया है के चोर को चोर नहीं, चौकीदार बोलते है! चोर का भी इमोशन होता है आखिर!!" 

तू कौन मैं खामखा!

  "जल्दी से गाड़ी में बैठो! रस्ते में खड़े क्यों हो?" "अरे मैं अमरूद भूल गया।"   "अब रहने दो! वापस तो जा नहीं सकते!" "अरे नहीं! ये तो बहुत ही बुरा है ।  मुझे अमरूद खाना था।" "उफ्फ! बच्चे मत बनो।  कोई मर नहीं रहा बिना अमरूद के।"   "तुम्हें क्या पता? कोई मर जाये तो?"   "अरे छोडो भी अब।" "कैसे छोड़ूँ? अरे अरे!! वो देखो फल का ठेला वहां है।  भैय्या, गाड़ी रोकिये!  मुझे अमरूद लेना है।" "नहीं! नहीं! बिलकुल गाड़ी मत रोकिये, भैय्या! मुझे जल्दी पहुंचना है।  मीटिंग है। हम घर पहुँच जाये तो फिर तुम निकल जाना आम, अमरूद कुछ भी लेने। " "हे राम! ये औरत तो मुझे अमरुद भी नहीं दिला रही है! कितनी ज़ालिम है! भैय्या, अब आप रोक दीजिये बस गाड़ी!"  "अब क्यों? ठेला वाला तो गया।" "अब मैं जमीन में लेट जायूँगा, पैर पटकूंगा, और अपने ऊपर मिट्टी डाल लूंगा!! सब को बताऊंगा ये तो मुझे अमरुद भी नहीं दिलाती है!" "हममम ... रोक ही दीजिये भैय्या गाड़ी फिर! लेकिन १ मिनट के लिए। इसे उतारकर तुरंत भाग जायेंगे - फिर...