"कल तुम कितने बजे आ रहे हो?"
"सुबह के पांच बजे । "
"सुबह के पांच बजे । "
"मैं आऊं एयरपोर्ट पर ?"
"नही ! पागल हो तुम! "
"अच्छा!? वैसे सच बताओ एयरपोर्ट के बाहर मैं मिली तो बहुत ज्यादा हैरानी होगी तुम्हे?"
"तुम ना नही आ रही हो। ओके?"
"हमम! वैसे तुम्हे पता है न ऐसे मुझसे बात करना खतरे से खाली नहीं है? "
"अरे यार! मत आना प्लीज!! ऐसे बोलने पर चलेगा? "
"अरे ये तो बताओ बहुत हैरानी होगी अगर मैं दिख गई बाहर?"
"नहीं यार! तुम्हारा क्या ! तुम तो कुछ भी कर सकती हो!!"
"अब ठीक है! बिल्कुल ठीक! मुझे तो शक़ हो रहा था इतने समय में जाना भी है ठीक से मुझे, के नहीं!! "
"चलो अब तो clear हो गया न? कोई challenge नहीं कर रहा तुम्हे। मत आना तुम प्लीज।"
"क्यों? कोई और होगी तुम्हारे साथ? "
"हाँ! अब सही समझी। कितना देर लगाती हो!"
"अरे वाह! फिर तो ज़रूर आती हूं और रेटिंग्स भी देती हूं। दस में से सही रहेगा?"
"नही नहीं! रेटिंग नही चाहिए! कोई रेटिंग करे मुझे पसंद नही! "
"अब क्या करे! सब कुछ तुम्हारे पसंद से तो नही हो सकता न। वो नही सुना? कभी किसीको मुकम्मल जहां नही मिलता । "
"तुम कल न आकर इस शेर को मुक़म्मल कर दो ।"
"अरे! Chronology तो समझो! अगर मैं कल नही आई, तो रेटिंग नही होगा, रेटिंग नही हुआ तो तुम्हारी ख्वाईश पूरी होगी , तो फिर मुकम्मल जहां हो जाएगा और इस शेर का हो जाएगा बेड़ा ग़र्क! "
"हे लॉजिक की देवी! भक्त हाथ जोड़कर खड़ा है। आपके चरण कहाँ है ?"
"एयरपोर्ट के ठीक बाहर !"

😄logic ki devi. .. Nice one
ReplyDeleteArre bhakt ko adhikar hota hai namkaran ka bhai!! 😜
DeleteWah
DeleteHahahaha......Airport ke bahar
ReplyDeleteAbhi toh andar hu. Flight delayed.. Dekho kab dilli pahuchti hu
DeleteHahaha...liked this ' logic ki devi'. I must say you have a beautiful mind. Everytime I read your posts, I wish I could write like you.
ReplyDeleteThat is such a beautiful thing to say 😘 thank you!
DeleteHahaha..bahut sahi hai yeh vala..but airport na aane Dena bhi ek disorder hai, in mardon mein..main to bahut khush ho jaon..agar mujhe receive karne koi aaye 😁
ReplyDeleteArre unko bhi bahutey pasand hai ;)
DeleteHa ha ha don't know why your blog posts remind me of the fun I derived from L K Laxman's works, yours are amusing conversations from common men and women
ReplyDeleteTo be compared to R K Laxman's work is a huge compliment! Thank you unknown friend!
DeleteBahut badhiya... didi
ReplyDeleteKya baat hai...😘 bahut badhiya likha hai apne.