Skip to main content

लॉजिक की देवी और उनके भक्त

"कल तुम कितने बजे आ रहे हो?"
"सुबह के पांच बजे । "
"मैं आऊं एयरपोर्ट पर ?"
"नही ! पागल हो तुम! "
"अच्छा!? वैसे सच बताओ एयरपोर्ट के बाहर मैं मिली तो बहुत ज्यादा हैरानी होगी तुम्हे?"
"तुम ना नही आ रही हो। ओके?"
"हमम! वैसे तुम्हे पता है न ऐसे मुझसे बात करना खतरे से खाली नहीं है? "


"अरे यार! मत आना प्लीज!! ऐसे बोलने पर चलेगा? "
"अरे ये तो बताओ बहुत हैरानी होगी अगर मैं दिख गई बाहर?"
"नहीं यार! तुम्हारा क्या ! तुम तो कुछ भी कर सकती हो!!"
"अब  ठीक है! बिल्कुल ठीक! मुझे तो शक़ हो रहा था इतने समय में जाना भी है ठीक से मुझे, के नहीं!! "
"चलो अब तो clear हो गया न? कोई challenge नहीं कर रहा तुम्हे।  मत आना तुम प्लीज।"
"क्यों? कोई और होगी तुम्हारे साथ? "
"हाँ! अब सही समझी। कितना देर लगाती हो!"
"अरे वाह! फिर तो ज़रूर आती हूं और रेटिंग्स भी देती हूं। दस में से सही रहेगा?"
"नही नहीं!  रेटिंग नही चाहिए! कोई रेटिंग करे मुझे पसंद नही! "
"अब क्या करे! सब कुछ तुम्हारे पसंद से तो नही हो सकता न। वो नही सुना? कभी किसीको मुकम्मल जहां नही मिलता । "
"तुम कल न आकर इस शेर  को मुक़म्मल कर दो ।" 
"अरे!  Chronology तो समझो! अगर मैं कल नही आई, तो रेटिंग नही होगा, रेटिंग नही हुआ तो तुम्हारी ख्वाईश पूरी होगी , तो फिर मुकम्मल जहां हो जाएगा और इस शेर का हो जाएगा बेड़ा ग़र्क! " 

"हे लॉजिक की देवी! भक्त हाथ जोड़कर खड़ा है। आपके चरण कहाँ है ?"

"एयरपोर्ट के ठीक बाहर !"

Comments

  1. 😄logic ki devi. .. Nice one

    ReplyDelete
  2. Hahahaha......Airport ke bahar

    ReplyDelete
    Replies
    1. Abhi toh andar hu. Flight delayed.. Dekho kab dilli pahuchti hu

      Delete
  3. Hahaha...liked this ' logic ki devi'. I must say you have a beautiful mind. Everytime I read your posts, I wish I could write like you.

    ReplyDelete
    Replies
    1. That is such a beautiful thing to say 😘 thank you!

      Delete
  4. Hahaha..bahut sahi hai yeh vala..but airport na aane Dena bhi ek disorder hai, in mardon mein..main to bahut khush ho jaon..agar mujhe receive karne koi aaye 😁

    ReplyDelete
  5. Ha ha ha don't know why your blog posts remind me of the fun I derived from L K Laxman's works, yours are amusing conversations from common men and women

    ReplyDelete
    Replies
    1. To be compared to R K Laxman's work is a huge compliment! Thank you unknown friend!

      Delete
  6. Bahut badhiya... didi
    Kya baat hai...😘 bahut badhiya likha hai apne.

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

ये दिल्ली वाले!

"आज मै तुम्हारे घर आते आते रह गया!" "मेरे घर आ रहे थे? क्यों? हमारी बात तो नहीं हुई थी!"  "अरे सुनो तो! मैंने ऑफिस से जब उबर बुक किया तो  मेरे घर के बदले तुम्हारा घर  का  पता  लिया अपने आप!" "मेरे घर का? ये कैसे? भूख लगी थी क्या तुम्हे?"  "पता नही! फिर लाजपत नगर फ्लाईओवर देख कर समझ आया ये तो कहीं और जा रहा है.. " "ओह हो!"  "हाँ! फिर मैंने जल्दी से एड्रेस चेंज किया! पिछले दिन तुमने जो कच्चे आलू खिलाये थे, वो याद आ गए! ऑटो को बोला, टर्न अराउंड!" "बहुत सही किया! बहुत ही सही!! वरना आलू आज तुम्हारे माथे पर बनते! साल में चालिस दिन खाना खाते हो इधर, एक दिन का कच्चा आलू याद है! उनतालीस दिन का उम्दा पकवान नही! बहुत सही किया ऑटो मोड़ लिया। इधर आना भी मत तुम!"

चोर का इमोशन होता है, पर चुड़ैल का?

"अब मान भी लो!"  "क्या?"  "ये काम तुम्हारा ही है न?" "कौन सा?" "ये फ़ोन गायब होना?" "अरे! मै दूसरे शहर में हूँ! मेरा काम कैसे होगा?"  "सच बताओ!" "नहीं भाई! मानती हूँ के मुझे ही फ़ोन न करो तो फ़ोन की तुम्हे ज़रुरत क्या है, ऐसा लगा था मुझे......"  "वही तो!  अब छुपाओ मत! राज़ खुल गया! ये सब वही है।  तंतर मंतर जादू टोना! अब तो साबित  ही हो गया के तुम ही वो बंगाली चुड़ैल हो जिससे हम बिचारे हिंदी प्रदेश के लोग सदियों से डरते आये है!"  "सदियों से?" "हाँ! हाँ! सदियों से!"  "अच्छा! और ये नहीं सीखाया गया हिंदी प्रदेश के लोगों को के अंधे को अंधा, बहरे को बहरा , चुड़ैल को चुड़ैल नहीं बोलते?"  "नाह! हमे सिर्फ सिखाया गया है के चोर को चोर नहीं, चौकीदार बोलते है! चोर का भी इमोशन होता है आखिर!!" 

तू कौन मैं खामखा!

  "जल्दी से गाड़ी में बैठो! रस्ते में खड़े क्यों हो?" "अरे मैं अमरूद भूल गया।"   "अब रहने दो! वापस तो जा नहीं सकते!" "अरे नहीं! ये तो बहुत ही बुरा है ।  मुझे अमरूद खाना था।" "उफ्फ! बच्चे मत बनो।  कोई मर नहीं रहा बिना अमरूद के।"   "तुम्हें क्या पता? कोई मर जाये तो?"   "अरे छोडो भी अब।" "कैसे छोड़ूँ? अरे अरे!! वो देखो फल का ठेला वहां है।  भैय्या, गाड़ी रोकिये!  मुझे अमरूद लेना है।" "नहीं! नहीं! बिलकुल गाड़ी मत रोकिये, भैय्या! मुझे जल्दी पहुंचना है।  मीटिंग है। हम घर पहुँच जाये तो फिर तुम निकल जाना आम, अमरूद कुछ भी लेने। " "हे राम! ये औरत तो मुझे अमरुद भी नहीं दिला रही है! कितनी ज़ालिम है! भैय्या, अब आप रोक दीजिये बस गाड़ी!"  "अब क्यों? ठेला वाला तो गया।" "अब मैं जमीन में लेट जायूँगा, पैर पटकूंगा, और अपने ऊपर मिट्टी डाल लूंगा!! सब को बताऊंगा ये तो मुझे अमरुद भी नहीं दिलाती है!" "हममम ... रोक ही दीजिये भैय्या गाड़ी फिर! लेकिन १ मिनट के लिए। इसे उतारकर तुरंत भाग जायेंगे - फिर...