"पता है मुझे सबसे ज्यादा ख़राब क्या लगता है?"
"क्या?"
"ये जो तुम मेरे बातों का जवाब नहीं देते हो!"
"हाहाहा! बस इतनी सी बात! वैसे लोग कहते है, मेरा जवाब नहीं!""अच्छा!! ला-जवाब वैसे इस वक़्त मैं साबित हो रही हूँ! बोलती तुम्हारी बंध है!"
"वो तो ऐसा है के तुम जब चहकती हो, तो उसकी महक में, मैं थोड़ा बहक जाता हूँ! वरना...."
"वरना...मैं समझ गई! तुम्हारा जवाब नहीं!"
महको और चहको भी|
ReplyDeletebahut shukriya!
ReplyDelete