Skip to main content

कितनी पैट्रिआर्केल दुनिया हैं!!

"चलो! आज थोड़ा ज़ायक़ा बदलते हैं!  दिल्ली के रास्तों में आज मैं तुम्हे फॉलो करती हूँ।  नहीं तो हर रास्ता मैं ही बताती रहती हूँ!"

"चुप रहो! कुछ भी!"


"सच को दबा नहीं सकते तुम! सच तो सामने आकर रहेगा! इंक़िलाब ज़िंदाबाद! हर ज़ोर ज़ुल्म के टक्कर में संघर्ष हमारा नारा हैं !"

"अरे अरे!! वैसे ये तो होना ही था! क्रांतिकारी से जो इश्क़ कर लिया! हर बात पर मोर्चा! यह है मिज़ाज  इश्क़ के तेरे!"

"फैज़-वाला इश्क़ है  ये!"

"जिस्म पर मेरे तेरे लबों के एक भी निशान नहीं! बस झंडे गाढ़ जातें है वह! क्रांतिकारी से इश्क़ कर लिया!" 

"ओय होय! मार ही डालो! तुमने लिखा?"

"हाँ! और क्या! अब चोर तो मत कहो! वैसे ये लाइन्स औरतों के हो तो ज्यादा फिट रहेगा, नहीं? सैयां मोरा क्रांतिकारी!!"

"बताओ! कितनी  पैट्रिआर्केल दुनिया हैं! क्रांतिकारी सिर्फ मर्द होते हैं?! झंडा सिर्फ वही गाढतें हैं?"

"उफ़्फ़्फ़! तुम भी ना!"


Comments

  1. उफ्फ्....
    हर जगह अपने आप को स्थापित करने मे लगे रहते है।
    अरे जनाव... इश्क़ मे है आप, अब तो , patriarchy छोड़ दीजिये।
    वरना, इस patriarchy के चक्कर में, इतनी खुबशुरत इश्क़ का साथ न छुट जाए।

    ReplyDelete
    Replies
    1. हाहाहाहा ..... वही तो!! वैसे क्रांतिकारी से इश्क़ किया है, समझ ही जाएंगे लगता है!

      Delete
  2. These guftagus would write a new revolution my friend. I can see Faiz smiling ❤❤

    ReplyDelete
  3. Pyar krantikari hi kar saktey hai..
    Ye hum or tum ke chakkar mein kahin pyar ne inquilab ched diya toh janab ke haal kharab ho jayeingey..

    Babu ji dheere chalna,pyar mein jara smabhalna...😝😝🤪

    ReplyDelete
    Replies
    1. हाँ! प्यार सिर्फ क्रांतिकारी ही कर सकते है! बाकी-लोग ढाई आखर का गवन करते है। जैसे वर्ल्ड बैंक ने सामाजिक न्याय जैसे शब्दों का गवन किया है, ठीक वैसे!
      और मेरी जान! प्यार संभल कर किया तो क्या किया!

      Delete
  4. देखो सखी नयना। यूँ तो "क्रांतिकारी" भी बहुत देखे हैं हमने, वो भी patriarchy से कहाँ बच पाते हैं। पर इंक़लाबी इश्क़ बोला है तो उम्मीद की जा सकती है। बाकी देखा जाएगा।। और इसलिए "" "' में लिखा है। नही तो क्रांतिकारी शब्द के साथ patriarchy लिखने का दिल नही करता । अपमान न हो जाये गौरवपूर्ण इतिहास का।

    ReplyDelete
    Replies
    1. इंकलाबी इश्क़ ही है जो हमें एक दिन सही मायने में मुक्त करवाएगी! The इश्क़ will make us free..some day... deep in my hear.. I do believe.. the इश्क़ will make us free some day ;)

      Delete
  5. "बताओ! कितनी पैट्रिआर्केल दुनिया हैं! क्रांतिकारी सिर्फ मर्द होते हैं?! झंडा सिर्फ वही गाढतें हैं?"

    Best Dialogue ever :-D

    ReplyDelete
    Replies
    1. Oh ho! Thank you! Thank you! Taking a feminist bow there ..hahaha

      Delete

Post a Comment

Popular posts from this blog

ये दिल्ली वाले!

"आज मै तुम्हारे घर आते आते रह गया!" "मेरे घर आ रहे थे? क्यों? हमारी बात तो नहीं हुई थी!"  "अरे सुनो तो! मैंने ऑफिस से जब उबर बुक किया तो  मेरे घर के बदले तुम्हारा घर  का  पता  लिया अपने आप!" "मेरे घर का? ये कैसे? भूख लगी थी क्या तुम्हे?"  "पता नही! फिर लाजपत नगर फ्लाईओवर देख कर समझ आया ये तो कहीं और जा रहा है.. " "ओह हो!"  "हाँ! फिर मैंने जल्दी से एड्रेस चेंज किया! पिछले दिन तुमने जो कच्चे आलू खिलाये थे, वो याद आ गए! ऑटो को बोला, टर्न अराउंड!" "बहुत सही किया! बहुत ही सही!! वरना आलू आज तुम्हारे माथे पर बनते! साल में चालिस दिन खाना खाते हो इधर, एक दिन का कच्चा आलू याद है! उनतालीस दिन का उम्दा पकवान नही! बहुत सही किया ऑटो मोड़ लिया। इधर आना भी मत तुम!"

चोर का इमोशन होता है, पर चुड़ैल का?

"अब मान भी लो!"  "क्या?"  "ये काम तुम्हारा ही है न?" "कौन सा?" "ये फ़ोन गायब होना?" "अरे! मै दूसरे शहर में हूँ! मेरा काम कैसे होगा?"  "सच बताओ!" "नहीं भाई! मानती हूँ के मुझे ही फ़ोन न करो तो फ़ोन की तुम्हे ज़रुरत क्या है, ऐसा लगा था मुझे......"  "वही तो!  अब छुपाओ मत! राज़ खुल गया! ये सब वही है।  तंतर मंतर जादू टोना! अब तो साबित  ही हो गया के तुम ही वो बंगाली चुड़ैल हो जिससे हम बिचारे हिंदी प्रदेश के लोग सदियों से डरते आये है!"  "सदियों से?" "हाँ! हाँ! सदियों से!"  "अच्छा! और ये नहीं सीखाया गया हिंदी प्रदेश के लोगों को के अंधे को अंधा, बहरे को बहरा , चुड़ैल को चुड़ैल नहीं बोलते?"  "नाह! हमे सिर्फ सिखाया गया है के चोर को चोर नहीं, चौकीदार बोलते है! चोर का भी इमोशन होता है आखिर!!" 

तू कौन मैं खामखा!

  "जल्दी से गाड़ी में बैठो! रस्ते में खड़े क्यों हो?" "अरे मैं अमरूद भूल गया।"   "अब रहने दो! वापस तो जा नहीं सकते!" "अरे नहीं! ये तो बहुत ही बुरा है ।  मुझे अमरूद खाना था।" "उफ्फ! बच्चे मत बनो।  कोई मर नहीं रहा बिना अमरूद के।"   "तुम्हें क्या पता? कोई मर जाये तो?"   "अरे छोडो भी अब।" "कैसे छोड़ूँ? अरे अरे!! वो देखो फल का ठेला वहां है।  भैय्या, गाड़ी रोकिये!  मुझे अमरूद लेना है।" "नहीं! नहीं! बिलकुल गाड़ी मत रोकिये, भैय्या! मुझे जल्दी पहुंचना है।  मीटिंग है। हम घर पहुँच जाये तो फिर तुम निकल जाना आम, अमरूद कुछ भी लेने। " "हे राम! ये औरत तो मुझे अमरुद भी नहीं दिला रही है! कितनी ज़ालिम है! भैय्या, अब आप रोक दीजिये बस गाड़ी!"  "अब क्यों? ठेला वाला तो गया।" "अब मैं जमीन में लेट जायूँगा, पैर पटकूंगा, और अपने ऊपर मिट्टी डाल लूंगा!! सब को बताऊंगा ये तो मुझे अमरुद भी नहीं दिलाती है!" "हममम ... रोक ही दीजिये भैय्या गाड़ी फिर! लेकिन १ मिनट के लिए। इसे उतारकर तुरंत भाग जायेंगे - फिर...