Skip to main content

ये और वो का इश्क़!

"क्या यार!  ये सब शायरी मत सुनाओ!  अब जब लहू आंख से बहने लगा है, तुम कहते हो कि काला चश्मा पहना करो, जचता है?  वारिस शाह, बाहू के बाद कहाँ ये चवन्नी छाप शायर चलेंगे!"


"वाह वाह!  ग़ज़ब की लफ़्फ़ाज़ी है मियां ...... लाज रख लिया तुमने मेरा!"


"तुम हल्के में मत लो मुझे!"


"वही देख रही हूँ मैं! नहीं ले सकती"


"लहू वाक़ई आँखों से टपकेगा एक दिन! उसी लहू के दीये जलायोगी तुम! चिराग- -अश्क़"

"ओय होए! और फिर दास्तानगोई होगी। उस दीये के सामने बैठ कर।  एक था ये और एक थी वो!" 


"लफ़्फ़ाज़ी में माहिर! हाज़िर-जवाब जोड़ी! इनका कोई ब्रांच था ! होगा!"


"वैसे अच्छे भले थे दोनों! सनकी! सही से सठिया रहे थे।  चालीस के उस पार के लोग अक्सर जैसे होते है! फिर अचानक एक दिन मिल गए ग़ालिब को गरियाते पुरानी दिल्ली की किसी गली में!"


"ये था निहायती निकम्मा ! जिसे मिलते ही इश्क़ हो चला था.. एक बंगालन से!"


"वही बंगालन! जैसी होती हैं वो ! जादू टोना वाली! तंतर मंतर बाँये हाथ का खेल!"


"हाँ यार! कहते थे बंगाल के किसी छोटे से शहर की रहने वाली थी चुड़ैल! बड़े कारनामे कर आयी थी वहां! लोग अभी भी याद करते है!"


" मन भर गया तो गयी दिल्ली!"


"नहीं नहीं! पकड़ी गयी तो गयी दिल्ली! और वहां मिले शेख जी चिल्ली! यानि अपना ये! लफ़्फ़ाज़ी, लेकिन भोला  बेचारा! जैसे होते हैंअपने दिल्ली के लौंडे!"


"वो चेहरे से हूर.... बिल्कुल भी नहीं थी!"


"(रुको तुम! कहानी ख़त्म होने दो! बताती हूँ!) .... फिर?"



"फिर क्या! फिर भी निगल गयी वो इसको! जब निकला तो आधी उम्र गवा के निकला! अच्छा खासा भारी सीरियस चालीस का मर्द, बीस के लड़के जैसा फ़रफ़राने लगा!"


"अब चुड़ैल की दलील कुछ और है! कहती हैं, 'बेचारा मर रहा था! मैंने तो जान फूंकी  है उस में!'" 


 "कैसी जान ! बोलती बंद है लौंडे की! इशारों पर चलता हैं चुड़ैल के!"


"शेखजी हामी तो भरते हैं चुड़ैल के जान फूंकने वाली बात पर! लेकिन आप तो समझ ही गए .. ये वही है! तंतर मन्तर, जादू टोना!"



"निहारी खिला के उल्लू बना दिया चुड़ैल नेखबर यह भी है कि चुड़ैल ने उस शाम  चुपके से चूरन मिलाया था निहारी में!"


"हाय! हाय! सच?"


"हाँ! वरना अपना लौंडा सख़्त था! ऐसे थोड़े ही पिघलता!"


"क्या ज़माना गया! अब लड़के शाम को अकेले निकल भी नहीं सकते!"


"हाँ यार! चूरन और पूर्वी हवा बहुत ही खतरनाक होते है !!"

Comments

  1. Phir Wahi Baatein Leke Geet Koi Hum Likhe
    Jo Dil Ko Haan Sab Ke Dil Ko Chu Le.

    Yeh tumhari meri baatein hamesha yuhi chalti rahe

    ReplyDelete
  2. लहू के दीये... waah... lady Ghalib!

    ReplyDelete
    Replies
    1. Deeye toh kisi aur ke lahoo ke jelenge Sudeshna di! Lady Ghalib toh dastangoyi karegi

      Delete

Post a Comment

Popular posts from this blog

ये दिल्ली वाले!

"आज मै तुम्हारे घर आते आते रह गया!" "मेरे घर आ रहे थे? क्यों? हमारी बात तो नहीं हुई थी!"  "अरे सुनो तो! मैंने ऑफिस से जब उबर बुक किया तो  मेरे घर के बदले तुम्हारा घर  का  पता  लिया अपने आप!" "मेरे घर का? ये कैसे? भूख लगी थी क्या तुम्हे?"  "पता नही! फिर लाजपत नगर फ्लाईओवर देख कर समझ आया ये तो कहीं और जा रहा है.. " "ओह हो!"  "हाँ! फिर मैंने जल्दी से एड्रेस चेंज किया! पिछले दिन तुमने जो कच्चे आलू खिलाये थे, वो याद आ गए! ऑटो को बोला, टर्न अराउंड!" "बहुत सही किया! बहुत ही सही!! वरना आलू आज तुम्हारे माथे पर बनते! साल में चालिस दिन खाना खाते हो इधर, एक दिन का कच्चा आलू याद है! उनतालीस दिन का उम्दा पकवान नही! बहुत सही किया ऑटो मोड़ लिया। इधर आना भी मत तुम!"

चोर का इमोशन होता है, पर चुड़ैल का?

"अब मान भी लो!"  "क्या?"  "ये काम तुम्हारा ही है न?" "कौन सा?" "ये फ़ोन गायब होना?" "अरे! मै दूसरे शहर में हूँ! मेरा काम कैसे होगा?"  "सच बताओ!" "नहीं भाई! मानती हूँ के मुझे ही फ़ोन न करो तो फ़ोन की तुम्हे ज़रुरत क्या है, ऐसा लगा था मुझे......"  "वही तो!  अब छुपाओ मत! राज़ खुल गया! ये सब वही है।  तंतर मंतर जादू टोना! अब तो साबित  ही हो गया के तुम ही वो बंगाली चुड़ैल हो जिससे हम बिचारे हिंदी प्रदेश के लोग सदियों से डरते आये है!"  "सदियों से?" "हाँ! हाँ! सदियों से!"  "अच्छा! और ये नहीं सीखाया गया हिंदी प्रदेश के लोगों को के अंधे को अंधा, बहरे को बहरा , चुड़ैल को चुड़ैल नहीं बोलते?"  "नाह! हमे सिर्फ सिखाया गया है के चोर को चोर नहीं, चौकीदार बोलते है! चोर का भी इमोशन होता है आखिर!!" 

तू कौन मैं खामखा!

  "जल्दी से गाड़ी में बैठो! रस्ते में खड़े क्यों हो?" "अरे मैं अमरूद भूल गया।"   "अब रहने दो! वापस तो जा नहीं सकते!" "अरे नहीं! ये तो बहुत ही बुरा है ।  मुझे अमरूद खाना था।" "उफ्फ! बच्चे मत बनो।  कोई मर नहीं रहा बिना अमरूद के।"   "तुम्हें क्या पता? कोई मर जाये तो?"   "अरे छोडो भी अब।" "कैसे छोड़ूँ? अरे अरे!! वो देखो फल का ठेला वहां है।  भैय्या, गाड़ी रोकिये!  मुझे अमरूद लेना है।" "नहीं! नहीं! बिलकुल गाड़ी मत रोकिये, भैय्या! मुझे जल्दी पहुंचना है।  मीटिंग है। हम घर पहुँच जाये तो फिर तुम निकल जाना आम, अमरूद कुछ भी लेने। " "हे राम! ये औरत तो मुझे अमरुद भी नहीं दिला रही है! कितनी ज़ालिम है! भैय्या, अब आप रोक दीजिये बस गाड़ी!"  "अब क्यों? ठेला वाला तो गया।" "अब मैं जमीन में लेट जायूँगा, पैर पटकूंगा, और अपने ऊपर मिट्टी डाल लूंगा!! सब को बताऊंगा ये तो मुझे अमरुद भी नहीं दिलाती है!" "हममम ... रोक ही दीजिये भैय्या गाड़ी फिर! लेकिन १ मिनट के लिए। इसे उतारकर तुरंत भाग जायेंगे - फिर...